आज दिनांक 13-01-2021 को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,मुजफ्फरपुर मुख्य शाखा,मोतीझील मुजफ्फरपुर मे पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियो को डिजिटल ट्रैंज़ैक्शन की ट्रेनिंग एवं QR Codeका वितरण किया गया। उक्त योजना के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स को micro credit दिया गया है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के “मैं भी डिजिटल” कार्यक्रम के तहत PM SVANIDHI योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त कर चुके लाभार्थियों को डिजिटल ट्रैंज़ैक्शन करने की ट्रेनिंग दी गयी एवं QRCode का वितरण किया गया । कैश बॅक का लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लेन देन डिजिटल रूप मे करने के लिए लाभार्थियो को प्रोत्साहित किया गया। बताया की समय पर ऋण चुकाने से बैंक द्वारा आगे भी ज्यादा राशि का ऋण प्रदान किया जाएगा । योजना के सभी लाभार्थियो ने सभी बातों को ध्यान पूर्वक सुना तथा डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने का आश्वाशन भी दिया ।
समारोह के दौरान यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,मुजफ्फरपुर के मुख्य प्रबन्धक श्री शशांक कुमार ,वरिष्ठ प्रबन्धक श्री शत्रुघन प्रसाद,श्री अमित कुमार अन्य अधिकारीगण एवं ग्राहकगण उपस्थित थे।






Leave a Reply