Breaking NewsUTTARAKHAND

#UTTRAKHAND; बाबा केदारनाथ धाम में हुई ज़’बरदस्त बर्फबारी, नज़ारा देखने लायक है! देखें तस्वीरें…

रुद्रप्रयाग जिले के विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही बादल लगे रहे जबकि केदारनाथ में सुबह से ही बर्फबारी हुई। इधर मौसम में आए बदलाव के चलते जिलेभर में ठंड बढ़ गई है। बीती सायं से ही मुख्यालय सहित जिले के अनेक स्थानों पर आसमान में बादल लगने शुरू हो गए। केदारनाथ, मद्महेश्वर, तुंगनाथ की चोटियों में भी मौसम इसी तरह रहा।

केदारनाथ में हल्की बूंदाबांदी के बाद बर्फबारी शुरू हो गई। केदारनाथ में वुड स्टोन के देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारनाथ में बर्फबा’री जारी है। केदारनाथ में करीब डेढ़ इंच बर्फ जमा हो गई। इससे केदारनाथ में ठंड काफी अधिक हो गई है। वहीं मुख्यालय सहित निचले इला’कों में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे ठंड बढ़ गई है।केदारनाथ में मौसम का पहला हिमपात।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.