थाने में आवेदन देने वाले मुंगेर के व्यक्ति ने लिखा है कि महिला अशोक को देखकर कहने लगी कि वह शादी कर लेगा तो उसका क्या होगा। ऐसा होते देख वहां भ’गदड़ म’च गया। लड़के को वहां से ह’टाने के बाद शादी की विधि को बंद कर दिया गया।बातचीत में अशोक ने बताया कि नया बाजार की रहने वाली महिला कंचन से उसने लगभग एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। महिला का पति बाजार में काम करता है। वह उसका दोस्त है और उसके घर आना जाना है। जोगसर थाना लाये गये अशोक के साथ महिला भी लगातार बैठी रही।
उसके साथ उसकी एक बेटी भी मौजूद थी। अशोक ने यह भी बताया कि सोमवार को होने वाली शादी के बारे में कंचन को बता दिया था फिर भी वह शादी को रोकने पहुंच गयी। मुंगेर की लड़की के पिता से मोटरसाइकिल, सोने के आभूषण और अन्य सामान का लोभ मिला अशोक ने दूसरी शादी करने का फैसला कर लिया। थानेदार ने बताया कि बुधवार को उसे जे’ल भेजा जायेगा।
Leave a Reply