टीके के बाद आधे घंटे की निगरानी में रहे स्वास्थ्यकर्मी
- मुशहरी छोड़ सभी प्रखण्डों में हुआ ड्राई रन
- कोविड टीके के इस्तेमाल का हुआ रिहर्सल
मुजफ्फरपुर, 11 जनवरी |
कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को लेकर सोमवार को जिले के मुशहरी को छोड़ सभी प्रखंडों में ड्राई रन चलाया गया। जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड में 25 लाभार्थीयों को शामिल किया गया। यह ड्राई रन सिविल सर्जन डॉ एसपी सिंह के आदेश पर संपंन कराया गया है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अजय कुमार पांडेय ने कहा कि वैक्सी नेशन का यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। कोविड वैक्सीन के भंडारण के साथ वैक्सीन लक्षित समूहों को चरणबद्ध तरीके से लगाने की व्यवस्था है।

किया जाएगा प्रोटोकॉल का पालन
डीआईओ डॉ एके पांडेय ने कहा कि वैक्सीनेशन करने में केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। केंद्र में जो वैक्सीनेशन का जो क्रम तैयार किया गया है, उसके अनुसार ही टीका लगेगा। सोमवार को ड्राई रन के दौरान सबसे पहले लाभार्थियों को एसएमएस द्वारा टीकाकरण सत्र स्थल, दिनांक, तथा एएनएम का नाम भेजा गया। तीन रूम में तैयार टीकाकरण केंद्र के एक रूम में हाथ धोने, दूसरे में पहचान पत्र के पोर्टल पर सत्यापन तथा तीसरे में वैक्सीनेशन की व्यवस्था थी| वहीं टीका देने के बाद आधे घंटे तक उनपर नजर रखी गयी।

तापमान का रखा गया ख्याल
ड्राई रन के दौरान टीके को कोल्ड चेन प्वांइट से केंद्र तक लाने के टीकाकरण की तमाम प्रक्रिया को व्यवहार और प्रयोग के तौर पर परखा गया। इस दौरान टीका को सुरक्षित रखने के लिए निर्धारित ताममान की जांच तथा वैक्सीन को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने की तैयारियों का आकलन किया गया।

वैक्सीन आयी पर कोरोना अभी थमा नहीं –
डीआईओ डॉ एके पांडेय ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन जरूर र आ गयी है पर कोरोना का प्रसार अभी थमा नहीं है। इसलिए आवश्यक है कि सभ लोग सावधानी बरतें, मास्क का उपयोग करें हाथा धोते रहें , भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। मास्क को कभी भी आधा या ढीला नहीं पहनें। शारीरिक मेहनत करते समय मास्क को न पहनें वहीं मास्क के पसीने से भींगने पर भी उसे पहनना श्रेयस्कर नहीं होगा। भीगे मास्क में इंफेक्शन की संभावना ज्यादा होती है।








Leave a Reply