Breaking NewsInternationalNational

Breaking : गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगे ब्रिटेन के PM बोरिस जॉनसन- रिपोर्ट

नई दिल्‍ली. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह में शामिल नहीं होंगे. रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यूके के पीएम ने भारत का दौरा रद्द कर दिया है. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया गया था. जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात कर अपना दौरा रद्द करने के लिए खेद प्रकट किया. ब्रिटेन सरकार के अनुसार, बोरिस जॉनसन ने मंगलवार सुबह पीएम मोदी से फोन पर बात करके कहा कि वह इस महीने के अंत में भारत की यात्रा करने में असमर्थ हैं. उन्‍होंने कहा कि वह 2021 की पहली छमाही में भारत का दौरा करने में सक्षम होने की उम्मीद करते हैं. उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से कोरोना का नया स्‍ट्रेन फैल रहा है, उसको देखते हुए उनका देश में रहना महत्‍वपूर्ण है. ताकि वह वायरस पर घरेलू प्रतिक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर सकें.

कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के तेजी से फैलते खतरे के बीच ब्रिटेन ने सख्त लॉकडाउन लागू किया है और मंगलवार को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि संक्रमण जितनी तेजी से फैल रहा है वह ‘बहुत दुखी करने वाला और चिंताजनक’ है और फिलहाल देश के अस्पतालों पर महामारी का सबसे ज्यादा दबाव है.

महामारी की नई लहर से निपटने के लिए सभी स्कूलों और व्यवसायों को बंद करने संबंधी स्कॉटलैंड का नया कानून मंगलवार से प्रभावी हुआ जबकि ब्रिटेन का कानून बुधवार सुबह से प्रभावी होगा. इस बीच, जॉनसन ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे घर से काम करने के नियमों का कड़ाई से पालन करें. नए कानून के फरवरी मध्य तक प्रभावी रहने की संभावना है. टीकाकरण और संक्रमण की दर के आधार पर इसकी समीक्षा की जाएगी. सोमवार की रात टीवी पर देश के नाम संबोधन में जॉनसन ने कहा, ‘हमारे वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि नया स्ट्रेन (प्रकार) 50 से 70 प्रतिशत तक ज्यादा सं’क्रामक है… इसका अर्थ है कि आपके इससे संक्रमित होने और दूसरों को संक्रमित करने की आशंका बहुत-बहुत ज्यादा है.’

कुछ ही कारणों से घर से बाहर निकलें: बोरिस जॉनसन
उन्होंने कहा, ‘हमें राष्ट्रव्यापी सख्त लॉकडाउन लागू करना होगा ताकि इस स्ट्रेन को नियंत्रित कर सकें. इसका अर्थ है कि सरकार एक बार फिर आपको घर के भीतर रहने का निर्देश दे रही है. आप कानूनी मंजूरी के तहत सिर्फ कुछ ही कारणों से जैसे जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए, अगर आप बिल्कुल घर से काम नहीं कर पा रहे हों तो दफ्तर जाने के लिए, इलाज या जांच के लिए या फिर घरेलू हिंसा से बचने के लिए घर से बाहर निकल सकते हैं.’

गणतंत्र दिवस परेड में बदलाव की संभावना, छोटी होंगी टु’कड़ियां, दर्शक भी होंगे कम
कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर अगले महीने राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में कई सारे बदलाव किए जाने की संभावना है. परेड में हिस्सा लेने वाली टुकड़ियों के आकार को घटाया जाएगा, परेड की दूरी कम की जाएगी और पूर्व के वर्षों की तुलना में कम लोगों की मौजूदगी रहेगी. सूत्रों ने बुधवार को इस बारे में बताया. हर साल भारत राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में अपनी सैन्य ताकत, समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक-आर्थिक उन्नति की झांकी पेश करता है.

सूत्रों ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड की भव्यता तो बरकरार रहेगी लेकिन महामा’री के मद्देनजर टुकड़ियों के आकार को सीमित किया जाएगा. भारत ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए मुख्य अतिथि के तौर पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को आमंत्रित किया है. एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देशों को ध्यान में रखते हुए समारोह के लिए तैयारियां की जा रही हैं. सूत्रों ने बताया कि करीब 25,000 लोगों को समारोह देखने के लिए जाने की अनुमति दी जाएगी और 15 साल से कम उम्र के बच्चों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. आम तौर पर गणतंत्र दिवस के दौरान करीब एक लाख लोग परेड देखने आते हैं.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.