BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

UDAN लॉन्‍च के दो महीनों में दरभंगा एयरपोर्ट से 57 हजार यात्रियों ने भरी उड़ान

उड़े देश का आम नागरिक’ (उड़ान) योजना लॉन्‍च होने के बाद दो महीने से भी कम समय में दरभंगा एयरपोर्ट से 328 फ्लाइट्स के जरिए 56,698 यात्रियों ने उड़ान भरी है। ये फ्लाइट्स सरकार की क्षेत्रीय सम्पर्कता योजना (आरसीएस) के तहत शुरू हुुुुई हैं। एयरपोर्ट निदेशक बिल्पब कुमार मंडल के मुताबिक दरभंगा एयरपोर्ट से दिसम्‍बर 2020 में दिल्‍ली, मुंबई और बंग्‍लुरु के लिए कुल 158 फ्लाइट्स ने उड़ान भरी जिनमें 26,318 लोगों ने यात्रा की। 

इसके पहले, नवम्‍बर में दरभंगा एयरपोर्ट से 170 फ्लाइट्स में 30,370 यात्रियों ने उड़ान भरी थी। दरभंगा एयरपोर्ट से पिछले साल आठ नवम्‍बर को हवाई सेवाएं शुरू हुई थींं। उड़ान-टू योजना के तहत दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने का लाइसेंस अभी सिर्फ स्‍पाइसजेट एयरलाइन के पास है। दरभंगा, 13 वां एयरपोर्ट है जहां से क्षेत्रीय सम्पर्कता योजना के तहत स्‍पाइस जेट की हवाई सेवाएं शुरू हुई हैं। यह एयरपोर्ट, मिथिला क्षेत्र के विभिन्‍न जिलों जैसे मुजफ्फरपुर, मधुबनी, समस्‍तीपुर, सीतामढ़ी, चम्‍पारण, सहरसा, पूर्णिया सहित नेपाल के जनकपुर, बिराटनगर, सप्‍तारी और माहोतारी को सेवाएं देता है।

स्‍पाइसजेट कार्पोरेट कम्‍युनिकेशन मैनेजर आनंद देवरहा के अनुसार एयरलाइन, दरभंगा से अहमदाबाद, पुणे और हैदराबाद के बीच आने और जाने के लिए जनवरी में छह नई सेवाएं शुरू करने वाली है। दरभंगा-अहमदाबाद हवाई सेवा 11 जनवरी को लॉंन्‍च होगी। इसी तरह हैदराबाद और पुणे के बीच 18 जनवरी को हवाई सेवाएं शुरू होंगी। 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.