BIHARBreaking NewsPATNASTATE

पद संभालने के बाद बोले डीएम, पटना में विकास योजनाओं को दी जाएगी गति

पटना के नए डीएम के रूप में चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को ज्वाइन कर लिया। हिंदी भवन में आयोजित एक समारोह में निवर्तमान डीएम कुमार रवि को विदाई दी गई। नए डीएम ने कहा है कि पटना जिले में विकास योजनाओं को गति दी जाएगी तथा शहर में सड़क जाम की समीक्षा की जाएगी।

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं गरीबों के कल्याण से संबंधित संचालित योजनाओं को गति दी जाएगी उन्होंने कहा कि पटना जिले में जो भी निर्माणाधीन कार्य चल रहे हैं, उसको समय पर पूरा कराया जाएगा। जल्दी संबंधित एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक होगी तथा योजनाओं की समीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि पटना शहर में सड़क जाम की समस्या बड़ी है, इसीलिए इसका समाधान पर अफसरों संग मंथन होगा। कुमार रवि ने कहा कि उनका कार्यकाल पटना डीएम के रूप में काफी अच्छा रहा। अधिकारियों एवं लोगों का अपेक्षित सहयोग रहा। पटना में जलजमाव और लोकसभा और बिहार विधानसभा का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो गया। इसमें अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों ने भी मुझे काफी सहयोग किया था

पटना रिंग रोड और मेट्रो होगी चुनौती
पटना में दो महत्वपूर्ण योजनाएं हैं, जिस पर काम होना बाकी है। इसमें पटना रिंग रोड और पटना मेट्रो शामिल हैं। दोनों योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण एवं संसाधन उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की है। नए डीएम के समक्ष यह दोनों काम चुनौतीपूर्ण भरे हैं। हालांकि डीएम का कहना है कि यह काम समय से पूरे हो जाएंगे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.