Breaking NewsCRIMEInternational

मुंबई हम’ले का मास्टरमाइंड लश्कर आ’तंकी जकीउर रहमान लखवी पाकिस्तान में गि’रफ्तार

मुंबई में हुए 26/11 आ’तंकी ह’मले के मास्टर माइंड में से एक लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान की पुलिस ने गि’रफ्तार कर लिया है. लखवी को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिरफ्तार किया गया है. लखवी को आ’तंकियों को वित्तीय रूप से सहायता देने के आ’रोप में गिर’फ्तार किया गया है. हालांकि उसकी गिर’फ्तारी को लेकर मुंबई ह’मले का जिक्र नहीं किया गया है.

इस संबंध में पाकिस्तान के पंजाब के सीटीडी ने कहा कि लखवी को आतं’कियों को वित्तीय सहयोग जारी रखने के आरोप में गिर’फ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि लखवी एक डिस्पेंसरी चलाता है और आतं’कियों के लिए फंड जुटाता है. इसी आरोप में लखवी को गि’रफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि लखवी का नाम आ’तंकी सूची में सूचीबद्ध होने के बाद लखवी की संपत्ति और बैंक खाते सीज कर दिए गए थे.

पिछले ही महीने पाकिस्तान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से लखवी खाते से मासिक भुगतान की अनुमति देने पर विचार करने की अपील की थी. पाकिस्तान सरकार ने लखवी के खाते से खाने के लिए 50 हजार, दवा के लिए 45 हजार, पब्लिक यूटिलिटी चार्जेज के तौर 20 हजार, वकील की फीस के लिए 20 हजार और कहीं आने-जाने के लिए 15 हजार रुपये निकालने की अनुमति देने की मांग की थी.

यूएनएससी की प्रतिबंध समिति ने लखवी के खाते से डेढ़ लाख पाकिस्तानी रुपये हर महीने निकालने की अनुमति दे दी थी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.