BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के करोड़पति पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा के पास चुनाव ल’ड़ने के लि‍ए नहीं थे पैसे, बेटे से ल‍िया चंदा

हाल में संपन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राशि खर्च करने के मामले भी रोचक रहे। शपथ पत्र में सबसे अधिक संपत्ति का दावा करने वाले पूर्व नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को चुनाव लड़ने के लिए पुत्र राजीव कुमार से सात लाख रुपये चंदा लेना पड़ा। पार्टी से भी 15 लाख रुपये खर्च के लिए मिले थे। वहीं दो कांग्रेसी उम्मीदवारों ने सबसे अधिक राशि खर्च की थी। दूसरी ओर राजद के उम्मीदवारों ने सबसे कम खर्च करके चुनाव जीता। पार्टी के रूप में कांग्रेस ने सर्वाधिक 28-28 लाख रुपये उम्मीदवारों को चुनाव में खर्च करने के लिए दिए। हालांकि, सकरा के उम्मीदवार ने कंजूसी बरती। पार्टी से मिले 28 लाख में से महज आठ लाख 74 हजार रुपये ही खर्च किए। वे काफी कम अंतर से चुनाव हारे थे।

वीआइपी के राजू व मुसाफिर को जीत मिली

जिला निर्वाचन कार्यालय की तैयार रिपोर्ट के अनुसार पारू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार अनुनय सिन्हा ने सबसे अधिक राशि खर्च की। उन्होंने 27 लाख 99 हजार 650 रुपये खर्च किए। इसके बावजूद वे चुनाव हार गए। यहां तक कि वे तीसरे नंबर पर रहे। वहीं मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार बिजेंद्र चौधरी ने उनसे थोड़े कम 26 लाख 80 हजार 307 रुपये खर्च किए। फर्क यह रहा कि उन्होंने चुनाव जीत लिया। वहीं राजद के डॉ. अनिल सहनी व राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव सबसे कम राशि खर्च कर चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार रहे। डॉ. सहनी ने 11 लाख 47 हजार 699 रुपये व मुन्ना यादव ने 11 लाख 73 हजार 568 रुपये खर्च किए। इसके अलावा कांटी से इसी पार्टी के इसराइल मंसूरी ने भी करीब 14 लाख खर्च कर चुनाव जीता।null

मुजफ्फरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सुरेश कुमार शर्मा ने 23 लाख 14 हजार 974 रुपये खर्च किए। मगर, उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा।एनडीए के तीन अन्य उम्मीदवार राजू कुमार सिंह, मुसाफिर पासवान व महेश्वर प्रसाद यादव ने बीस लाख से अधिक रुपये खर्च किए। वीआइपी के राजू व मुसाफिर को जीत मिली।वहीं जदयू के

महेश्वर को हार झेलनी पड़ी।

मीनापुर के संतोष कुमार ने किए सबसे कम खर्च

चुनाव में मीनापुर से निर्दलीय उम्मीदवार संतोष कुमार ने सबसे कम राशि खर्च की। उन्होंने 11 हजार 50 रुपये खर्च किए। वहीं पारू विधानसभा से निर्दलीय उम्मीदवार विजय ठाकुर ने 11 हजार 800 रुपये खर्च किए। मुजफ्फरपुर विधानसभा से निर्दलीय राजेश्वर प्रसाद 14 हजार, गायघाट से आपकी अपनी पार्टी की चुलिया देवी 19 हजार 150 व लोक चेतना दल के आयुष सहनी उर्फ मुकेश सहनी कम खर्च करने वाले उम्मीदवारों में शामिल रहे।

विधानसभावार राशि खर्च करने वाले उम्मीदवार

मुजफ्फरपुर : बिजेंद्र चौधरी (कांग्रेस) : 26 लाख 80 हजार 307  सुरेश कुमार शर्मा (भाजपा) : 23 लाख 14 हजार 974  पल्लवी सिन्हा (द प्लूरल्स) : पांच लाख 82 हजार 769

मीनापुर  मनोज कुमार (जदयू) : 15 लाख 55 हजार 881  राजीव कुमार उर्फ मुन्ना यादव (राजद) : 11 लाख 73 हजार 568  अजय कुमार (लोजपा) : नौ लाख 10 हजार 983

पारू  अनुनय सिन्हा (कांग्रेस) : 27 लाख 99 हजार 650  अशोक कुमार सिंह (भाजपा) : 17 लाख 61 हजार 498  शंकर प्रसाद (निर्दलीय) : नौ लाख 93 हजार 750  प्रकाश कुमार (राष्ट्रीय जन जन पार्टी) : सात लाख 66 हजार 18

गायघाट : महेश्वर प्रसाद यादव (जदयू) : 20 लाख 25 हजार 221  निरंजन राय (राजद) : 15 लाख 21 हजार 676  कोमल सिंह (लोजपा) : 11 लाख 85 हजार 982

कुढ़नी :केदार प्रसाद गुप्ता (भाजपा) : 15 लाख 75 हजार 494 अनिल कुमार सहनी (राजद) : 11 लाख 47 हजार 699 मुकेश कुमार शर्मा (जाप) : 10 लाख 17 हजार 482 संजय कुमार (निर्दलीय) : आठ लाख 94 हजार 557

सकरा (सुरक्षित) :अशोक कुमार चौधरी (जदयू) : 16 लाख 29 हजार 315 उमेश कुमार राम (कांग्रेस) : आठ लाख 74 हजार 819 संजय पासवान (लोजपा) : सात लाख 28 हजार 98

कांटी :मो. जमाल (जदयू) : 15 लाख 69 हजार 879 मो. इसराइल मंसूरी (राजद) : 14 लाख 31 हजार 879 अजीत कुमार (निर्दलीय) : 11 लाख 20 हजार 228 विजय प्रसाद सिंह (लोजपा) : 10 लाख 43 हजार 698

औराई :राम सूरत राय (भाजपा) : 16 लाख 23 हजार 678 डॉ. सुरेंद्र कुमार (निर्दलीय) : 10 लाख 59 हजार 327

बोचहां (सुरक्षित)मुसाफिर पासवान (वीआइपी) : 20 लाख 97 हजार 965 रमई राम (राजद) : दस लाख 11 हजार 547

बरूराजअरुण कुमार सिंह (भाजपा) : 10 लाख 93 हजार 636 राकेश कुमार (निर्दलीय) : आठ लाख 70 हजार 209 नंद कुमार राय (राजद) : छह लाख 98 हजार 197

साहेबगंज राजू कुमार सिंह (वीआइपी) : 22 लाख 15 हजार 44 राम विचार राय (राजद) : 16 लाख 84 हजार 757 कृष्ण कुमार सिंह (लोजपा) : पांच लाख 32 हजार 343 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.