BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

श’राब त’स्‍कर भी नये साल के जश्‍न की तैयारी में

नये साल के जश्‍न की तैयारी में श’राब त’स्‍कर भी जुट गये हैं। पूरे बिहार में इस सप्‍ताह शराब की कई बड़ी बरामदगी हुई है। मनेर के व्‍यापुर में बुधवार की सुबह शराब की बड़ी खेप प’कड़ी गई है। यहां शराब को जैविक खाद की बोरियों के बीच छि”पाकर लाया गया था। मामले में पांच वाहन भी जब्‍त किए गए हैं। पुलिस अभी मामले की छानबीन में जुटी है। मंगलवार को सासाराम में गि”ट्टी लदे ट्रक से श”राब की बड़ी खेप मिली थी।

इधर, जक्कनपुर थाने की पुलिस मंगलवार को शराब के साथ दो डिलीवरी ब्याय और दो त’स्करों को गि’रफ्तार कर लिया है। इनके पास से 28 लीटर श’राब बरा’मद हुई है। पूछताछ में तीन बड़े शराब तस्कर का नाम उजागर हुआ है। जक्कनपुर थानेदार ने मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ और तस्करों का नाम सामने आया है। उनकी त”ला’श में दबिश दी जा रही है।

डिलीवरी ब्वाय के जरिए पकड़े गए दोनों तस्कर

रात नौ से रात 12 बजे होटलों की चेकिंग के साथ वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस कंकड़बाग निवासी निक्की कुमार को झोले में शराब के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी आकाश का नाम बताया। पुलिस ने जब आकाश को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि वह गर्दनीबाग निवासी दूसरे आकाश कुमार से शराब लेता है। पुलिस ने गर्दनीबाग से दूसरे आकाश को गिरफ्तार की। तब उसने अपने साथी मुकेश के बारे में जानकारी दी, जो गर्दनीबाग का निवासी है। पुलिस उसे मंगलवार को शराब के साथ गिरफ्तार कर ली।

एक शिफ्ट में मिलता था तीन सौ रुपया

पूछताछ में  निक्की ने बताया कि आकाश और उसे एक शिफ्ट में तीन-तीन सौ रुपये मिलते थे। एक शिफ्ट में दोनों आठ से दस जगह शराब पहुंचा रहे थे। इनके मोबाइल में 30 से अधिक लोगों के नंबर मिले, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं पकड़े गए तस्करों के मोबाइल से करीब 70 लोगों का मोबाइल नंबर मिला, जिनकी तस्करों से बातचीत हुई है। ऐसे सभी लोग पुलिस के रडार पर हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.