Breaking NewsJHARKHANDRANCHI

ना’जुक हुई लालू यादव की हालत, कभी भी फेल हो सकती है किडनी, डॉक्टरों ने अधिकारियों को भेजी रिपोर्ट…

RANCHI: चारा घोटाले के कई मामलों में सजायाफ्ता होने के बाद रिम्स में इलाज के लिए भर्ती लालू प्रसाद यादव की त’बीयत ना’जुक हो सकती है. लालू प्रसाद यादव की किडनी कभी भी फेल हो सकती है. उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने अधिकारियों को लिखित तौर पर इसकी जानकारी दे दी है.

डॉक्टर ने दी चे”तावनी

लालू का इलाज कर रहे रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘लालू प्रसाद यादव का किडनी फंक्शन कभी भी बि’गड़ सकता है. उनके सेहत के बारे में भविष्यवाणी करना मुश्किल है. यह स्पष्ट रूप से ख’तरनाक है और मैंने इसे अधिकारियों को लिखित रूप में दिया है.’ डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि लालू यादव की किडनी सिर्फ 25 फीसदी ही काम कर रही है.

उधर आज लालू प्रसाद यादव से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत तीन लोगों ने मुलाकात की. सुबोधकांत सहाय ने कहा कि लालू यादव की तबीयत ज्यादा खराब होने की खबर मिलने के बाद वे हालचाल जानने पहुंचे हैं. उधर बिहार के दो RJD विधायकों ने भी आज लालू यादव से मुलाकात की. उनमें गया जिले के गुरवा विधानसभा के विधायक विनय यादव और नालंदा के इस्लामपुर के विधायक राकेश कुमार रोशन शामिल हैं.

लालू से मुलाकात करने आये विधायक राकेश रोशन ने कहा कि वे चुनाव जीतने के बाद लालू यादव का आशीर्वाद लेने आये हैं. राकेश रोशन ने कहा कि उन्हें पता चला कि लालू बीमा’र हैं. लिहाजा वे उनका हालचाल जानने भी आये हैं. लालू से मिलने आये आरजेडी विधायकों ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव में उनकी पार्टी को जीत दिला दिया था लेकिन साजिश के तहत सत्ता हड़प ली गयी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.