BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार में फिर शुरू हुआ कोरोना का क’हर, 48 घंटे के दौरान अब तक 12 लोगों की मौ’त

पटना. बिहार में कोरोना (Covid-19) ने फिर से अपना क’हर दिखाना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के अलग-अलग जिलों में 6 लोगों ने इस महामारी (Corona Pandemic) से अपनी जान गंवाई है. पिछले 48 घंटों की बात करें तो इस दौरान बिहार के अलग-अलग हिस्सों से 12 लोगों की मौत कोविड-19 के कारण हुई है.

बिहार में ठंड के साथ बढ़ रहे कोरोना महामारी (Corona Pandemic) को लेकर अब सरकार भी एक्शन में है. इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मास्टर प्लान बनाया है, जिसके तहत 533 मेडिकल टीमों द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 24 घंटे के दौरान सैंपल जांच में भी बढ़ोतरी हुई है. अब तक पिछले 24 घंटे में 127404 सैंपल की जांच हुई है, वहीं कोरोना के मरीजों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी लगातार जांच की व्यवस्था की जा रही है.

बिहार में समय रहते कोरोना को कंट्रोल किया जा सके इसके लिए सरकारी स्थानों जैसे बस स्टॉप, रेलवे स्टेशन और बाजारों में भी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान 653 में से 412 सं’क्रमित के संपर्क में आए लोगों की पहचान हुई है. बिहार सरकार के सभी जिलों के सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि वो स्वास्थ्य जांच में तेजी लाएं साथ ही आशा कार्यकर्ताओं की मदद से भी नए संक्रमित की पहचान करें.

बिहार में मास्क की अनिवार्यता को लेकर भी सख्ती दिखाई जा रही है और बिना मास्क के निकल रहे लोगों से जुर्माना वसूलने के साथ ही उनपर कानूनी कार्रवाई का भी प्रावधान लगाया गया है. बिहार में कोरोना संक्र’मण पर रोकथाम के लिए सरकार मॉस्क नहीं लगाने वालों से 500 रुपए जु’र्माना लगाने का प्रावधान करने जा रही है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.