BIHARBreaking NewsSTATE

जे’ल से विधानसभा पहुंचे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, स्पीकर की वोटिंग में होंगे शामिल

PATNA : आज विधानसभा सत्र का तीसरा दिन है और आज राजद के नवनिर्वाचित विधायक अनंत सिंह जेल से सीधे विधानसभा पहुंचे. विधानसभा पहुंचे अंनत सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर ह’मला बोलते हुए कहा कि हम चुनाव जीत गए थे पह हमे छल से हरा दिया गया.

विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने कहा कि कोर्ट से आदेश मिलने के कारण हमे देर हुआ. आज हम शपथ लेंगे और स्पीकर की वोटिंग में शामिल होंगे. स्पीकर कैंडिडेट के बारे में पूछे जाने पर अनंत सिंह ने कहा कि हमे नहीं पता है कि कौन कैंडिडेट हैं पर हमारी पार्टी जिसे स्पोर्ट करेगी हम उसी को वोट देंगे.


लालू यादव के जेल से फोन करने वाले सवाल पर अनंत सिंह भड़’क गए और कहा कि हमसे कभी बात नहीं हुई है. आपलोग से बात हुई है और आपलोग ही जानते होंगे.  कभी जे’ल से कोई बात कर सकता है क्या ?

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.