मुजफ्फरपुर। रेवा रोड एनएच 722 स्थित ऐमा टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की दोपहर दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपरा’धियों ने हथि’यार के बल पर वायु सेना में कार्यरत रणधीर कुमार सिंह व उनकी पत्नी रेणु सिंह से लू’टपाट की। पी’ड़ित दंपती सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध गाव से रेवा रोड होकर तुर्की ओपी क्षेत्र के रामचंद्रपुर जा रहे थे। तभी ऐमा टोल प्लाजा के समीप बाइक सवार अप’राधियों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक दिया। फिर गाड़ी की चाबी निकालकर पि’स्तौल स’टाकर पत्नी के गले से सोने की दो चेन, मंगलसूत्र तथा पर्स लू’टकर सरैया की तरफ भाग निकले। पर्स में 2500 रुपये, पहचान पत्र, कैंटीन कार्ड, एटीएम कार्ड सहित अन्य कागजात थे। पीड़ित ने थाने को सौंपे आवेदन में लु’टेरों की बाइक का नंबर भी अंकित किया है जो वैशाली जिले का बताया जा रहा है। बता दें कि इससे पूर्व पारू थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर विद्यालय में कार्यरत संतोष कुमार के साथ भी 19 नवंबर को इन्हीं अपराधियों ने टोल प्लाजा के समीप ही लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि तकनीकी रूप से मामले की छानबीन की जा रही है। कुढ़नी में मुखिया के घर से हजारों की लू’ट कुढ़नी थाना क्षेत्र की बंगरा वंशीधर पंचायत की मुखिया मंजू देवी के घर में सोमवार की रात लू’टपाट हुई। लु’टेरे 46 हजार रुपये नकद एवं 42 हजार के आभूषण ले गए। इतना ही नहीं, लुटेरों ने घर में तो’ड़फो’ड़ भी की। टेलीविजन को तोड़ दिया। दरवाजे पर लगी पिकअप वैन को भी क्षतिग्र’स्त कर दिया। लू’टपाट के बाद लु’टेरे रि’वाल्वर लहराते चले गए। घटना के समय मुखिया एवं उसके पति सोनेलाल साह घर में दुबके हुए थे। लुटेरों को चले जाने के बाद पी’ड़ितों ने घ’टना की जानकारी कुढ़नी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस मामले की जाच की। पी’ड़ितों ने पुलिस को बताया कि उसने एक लु’टेरे की पहचान कर ली है। अन्य की पहचान नहीं हो सकी है। मुखिया ने लू’टपाट मामले में स्थानीय बालेश्वर पासवान के पुत्र मंजय पासवान एवं अन्य अज्ञात पर लू’टपाट का आ’रोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कुढ़नी थाने में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जाचोपरात आवश्यक का’र्रवाई की जाएगी।




Leave a Reply