मुंबई. बॉलीवुड में ड्रग्स (Drugs) मामले में मची हलचल के बाद अब टीवी इंडस्ट्री से भी चौंकाने वाली खबर आ रही है. हाल ही में जानी-मानी कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiya) के साथ एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं. वहां से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम लगातार बॉलीवुड और छोटे पर्दे से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने शनिवार को कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा था. वहीं अब भारती अपने पति के हर्ष के संग मुंबई स्थित एनसीबी के दफ्तर पहुंची हैं.कॉमेडियन भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया मुंबई स्थित एनसीबी के ऑफिस पहुंच गए हैं. इससे पहले आज ही भारती के घर पर एनसीबी ने छापा मारा था। वहीं इस मामले में अब तक भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. एनसीबी के दफ्तर के बाहर से दोनों की फोटोज सामने आ चुकी हैं
वहीं नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम ने शनिवार को भारतीय सिंह के अंधेरी इलाके में मौजूद घर पर छापा मा’रा और वहां से ड्रग्स बरामद की. जिस समय एनसीबी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया था उस वक्त भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष घर पर ही मौजूद थे. अभी तक की जानकारी के मुताबिक एनसीबी की टीम को भारती सिंह के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स मिली है।अब देखना होगा इस मामले पर भारती और हर्ष कोई प्रतिक्रिया देते हैं या नहीं.




Leave a Reply