बिहार में शनिवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही सूयोर्पासना का महापर्व छठ समाप्त हो गया। राजधानी पटना में शनिवार को गंगा नदी के अलावा बिहार के अन्य हिस्सों में लाखों महिला और पुरुष व्रतधारियों ने उगते हुए सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर अर्घ्य अर्पित किया। कोरोना के चलते ज्यादातर व्रती ने इस बार घर पर ही छठ किया। वहीं छठ पूजा के दौरान अलग-अलग हा’दसों और वारदातों में 11 लोगों की मौ’त हो गई।
सुपौल में छठ पूजा के लिए घाट जा रहे दो भाइयों को पिकअप ने रौंद दिया, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ये हादसा किशनपुर के चौहट्टा चौक के पास शुक्रवार की रात हुआ। छठ के दिन परिवार के दो बच्चों की मौ”त के गांव में मातम छा गया। मधेपुरा के आलमनगर के भागीपुर ड्रेनेज में डूबने से किशोर की मौ’त हो गई। छठ घाट बनाने के दौरान शुक्रवार की दोपहर को ये घ’टना हुई। इसके अलावा सहरसा और खगड़िया में भी डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई।
समस्तीपुर में डूबने से तीन की मौ’त
समस्तीपुर में भी अलग-अलग डूबने से तीन की मौ’त हो गई। शनिवा की सुबह अर्घ्य के समय दलसिंहसराय में एक किशोर की डू’बने से मौ’त हो गई। इसके अलावा विद्यापतिनगर में घाट पर पूजा के दौरान दो जगह डूबने से दो किशोर की मौ’त गई। वहीं मोरवा में अगरबत्ती जलाने के दौरान एक युवक डूब गया। इसके अलावा ताजपुर थाना के मोतीपुर सब्जी मंडी के पास बाइक की च’पेट में आने से चार वर्षीय बालक की मौ’त हो गया। मासूम बालक सुबह के अर्घ्य के लिए तालाब किनारे जा रहा था।
बेतिया में युवक का गला काटा तो समस्तीपुर में गो’ली मा’रकर ह’त्या
इस बीच बेतिया में शुक्रवार की शाम गला रे’त कर एक युवक की ह’त्या कर दी गई। युवक का शव अकडहा नदी के पास मिला। वहीं दरभंगा के बेनीपुर प्रखंड के बहेड़ा थाना क्षेत्र के जरिसो में शुक्रवार की देर रात अज्ञात बद’माशों ने एक युवक को गो’ली मा’रकर ज’ख्मी कर दिया। वहीं समस्तीपुर के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक युवक की गोली मा’रकर ह’त्या कर दी। प्रारंभिक सूचना के अनुसार बिशनपुर गांव निवासी विकास कुमार उर्फ डुगडुगी (25) शुक्रवार की रात प’टाखा लेने जा रहा था। इसी दौरान चौक के समीप अप’राधियों ने उसकी गो’ली मा’रकर ह’त्या कर दी। ह’त्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। घ’टना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने श’व को पोस्टमा’र्टम के लिये समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।




Leave a Reply