Breaking NewsGUJARATSTATE

कर्फ्यू बढ़ने की अफवाह पर खरीदारी करने की होड़, एक ही दिन में लोगों ने 10 करोड़ का किराना सामान खरीदा

गुजरात में कोरोना का कहर जारी है. इसको लेकर अहमदाबाद में 20 नवंबर से नाइट कर्फ्यू लग रहा है. इस बीच लोगों में अफवाह उड़ी है कि आगे कर्फ्यू और बढ़ाया जा सकता है. इसको लेकर राशन और सब्जी खरीदने की लोगों में होड़ मची हुई है.

एक दिन में 10 करोड़ का राशन बिका

खरीदारी की होड़ इस कदर मची है कि एक ही दिन में 10 करोड़ रुपए का लोगों ने राशन खरीद लिया है. रोज अहमदाबाद में 16 लाख लीटर दूख बिकता है, लेकिन डर से 2 लाख से अधिक लीटर लोगों ने दूध खरीदा है. सब्जी लेने के लिए भी लोगों की होड़ मची हुई है. रोजाना के अपेक्षा सभी सामनों की अधिक बिक्री हो रही है. जिसके कारण कई सामना दोगुने रेट पर बेचा जा रहा है.

रात 9 बजे से लग रहा कर्फ्यू

20 नवंबर से अहमदाबाद में कर्फ्यू  रात 9 बजे से लेकर सुबह 6 बजे लग रहा है. यहां पर लगातार कोरोना के मरीज मिल है. जिसके बाद सरकार ने कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोरोना मरीजों की तेजी से जांच होगी. सिर्फ अहमदाबाद शहर में 900 मोबाइल मेडिकल वैन, 550 संजीवनी रथ, और 150 धनवंतरि रथ के जरिए लोगों को जांच की जाएगी. 200 जगहों पर कैंप लगाकर फ्री में कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.