BIHARBreaking NewsSTATE

एनडीए की जीत से गदगद हैं मांझी, कहा- नीतीश कुमार पर जनता को है भरोसा, वही बनेंगे सीएम

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत के बाद जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी में ख़ुशी की लहर छाई हुई है. इसी कड़ी में पटना आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के मुखिया जीतन राम मांझी ने भी अपनी ख़ुशी जाहिर की है. और नीतीश कुमार को लेकर यह भरोसा जताया है कि बिहार में नीतीश कुमार की ही सरकार बनेगी.

मांझी ने इस ख़ुशी को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मनाया. इस मौके पर हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने उन्हें मिठाई खिलाई. और कहा कि एनडीए और महागठबंधन का कोई मुकाबला नहीं था और एनडीए की जीत सुनिश्चित थी.

वहीं उन्होंने महागठबंधन की हार पर यह कहा कि महागठबंधन से हमारा कोई मुकाबला नहीं था, लोग कांटे की टक्कर बता रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं था. बिहार की जनता को नीतीश कुमार पर भरोसा था और जीत पहले से ही तय मानी जा रही थी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.