PATNA: नीतीश कुमार को जेल भिजवाने की बात करने वाले चिराग पासवान के सुर बदल गए हैं. चिराग पासवान ने कहा कि वह नीतीश कुमार को फिर से सीएम बनने की बधाई देंगे. वह प्रदेश के सीएम बनने जा रहे हैं. मेरा फर्ज भी बनता है.
5 साल करता रहूंगा सवाल
चिराग पासवान ने कहा कि 5 साल तक मैं सीएम के सवाल करता रहूंगा. मैं लॉकडाउन के दौरान से ही प्रवासी मजदूरों को लेकर सीएम से सवाल कर रहा था और अब भी सवाल करेंगे.
जांच कराने की जिम्मेवारी नई सरकार
चिराग पासवान ने कहा कि नल जल योजना में घोटाला हुआ है, लेकिन इस घोटाले की जांच नई सरकार को करनी है. मेरी तो सरकार नहीं है. अगर होती तो इसकी जांच जरूर कराते. चुनाव में धांधली के सवाल पर चिराग ने कहा कि इस तरह की बात सही नहीं है. यह सब बहानाबाजी है.




Comment here