Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

Mirzapur में अभी खत्म नहीं हुआ ‘मुन्ना त्रिपाठी’ का चैप्टर, ‘मिर्जापुर 3’ में भी दिखेगा दिव्येंदु शर्मा का भौकाल!

नई दिल्ली. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर (Mirzapur)’ के पहले और दूसरे सीजन को अब तक दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है. इस सीरीज में मिर्जापुर के किंग कालिन भइया (पंकज त्रिपाठी) के बेटे मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु शर्मा) का रोल काफी दमदार है. यह सीरीज दिव्येंदु शर्मा को एक नई पहचान दिलाने में सफल रही है. ऐसे में ‘मिर्जापुर 2’ के अंत में मुन्ना त्रिपाठी का मर’ना, शायद इसके अगले सीजन को कमजोर न कर दे और इसी वजह से मेकर्स ने शायद इस रोल को तीसरे सीजन के लिए भी जिंदा रखा है.

दिव्येंदु शर्मा ने दिए ऐसे संकेत

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इस वेब सीरीज के तीसरे सीजन में भी मुन्ना त्रिपाठी का भौकाल जारी रहेगा. हाल ही में बॉलीवुड हंगा’मा को दिए एक इंटरव्यू में खुद दिव्येंदु शर्मा ने ऐसे संकेत दिए हैं. जब उनसे इस मामले में एक सवाल पूछा गया कि क्या ‘मिर्जापुर 3’ में मुन्ना त्रिपाठी के वापस लौटने की कोई संभावना है? तो इस सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा, ‘साइंस में एक थ्योरी है मुझे किसे ने भेजा था, कहा जाता है कि दुनिया में केवल 2 पर्सेंट लोग ऐसे होते हैं जिनका दिल दाहिनी तरफ होता है.’

इसके बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक पोस्ट के जरिए खुद को अमर बताया है. गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के दूसरे सीजन के अंत में गोलू (श्वेता त्रिपाठी शर्मा) मुन्ना त्रिपाठी को मारने के लिए उनकी छाती के दाहिनी तरफ पिस्तौल रखती हैं और गुड्डू पंडित (अली अफजल) गोलू का हाथ पकड़कर मुन्ना के बाईं तरफ दिल के पास पिस्तौल रख देते हैं. अगर मुन्ना का दिल उसके दाईं तरफ है, तब तो पूरा उम्मीद जताया जा सकता है कि वह बच सकता है और तीसरे सीजन में फिर से हंगामा मचा सकता है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.