श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित माछिल सेक्टर में भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा (LoC) पर ऑपरेशन में सेना के दो और बीएसएफ का एक जवान शही’द हो गया. दरअसल यहां सीमा पार से कुछ आ’तंकी घुसपै’ठ की कोशिश कर रहे थे. सुरक्षाबलों ने हालांकि इन्हें रोक लिया. सुरक्षाबलों के इस ऑ’परेशन में दो घुसपै’ठिये भी मा’रे गए हैं.
बीएसएफ की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि 7 और 8 नवंबर की दरम्यानी रात करीब एक बजे 169 वीं बटालियन ने गश्त के दौरान माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों की कुछ हलचल देखी. उन्होंने घुसपैठियों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी. बीएसएफ जवानों ने इसका मुठतोड़ जवाब दिया और दो आ’तंकियों को मार गिराया. बयान में बताया गया कि बीएसएफ की गोलियों से एक आतं’की तो मौके पर ही ढेर हो गया, जबकि बाकी आतं’की वहां पहाड़ियों में छिपने में कामयाब रहे.
ऐसे में आतंकियों की मदद के लिए उसी वक्त पाकिस्तानी चौकियों की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. इस गोलीबारी में बीएसएफ जवान सुदीप कुमार को गोली लग गई. सुदीप की बहादुरी का जिक्र करते हुए बीएसएफ ने बताया कि सुदीप ने घायल होने के बावजूद अपनी जान की परवाह किए बगैर लड़ाई जारी रखी और इसी दौरान शहीद हो गए. इस बीच मदद के लिए सेना के जवान भी वहां पहुंच गए और आसपास के इलाकों की तलाशी शुरू कर दी. आतंकियों के पास से एक AK-47 राइफल, दो बैग बरामद किए गए हैं.




Leave a Reply