Breaking NewsENTERTAINMENT/FILM

फिल्म प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर से ड्रग्स बरामद, पत्नी से NCB की टीम कर रही पूछताछ

MUMBAI: बॉलीवुड प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर एनसीबी की टीम ने छापेमा’री की है. इस दौरान फिरोज के घर से ड्रग्स बरामद हुआ है. छापेमा’री के दौरान फिरोज नाडियाडवाला घर पर मौजूद नहीं थे.

पत्नी से हो रही पूछताछ

फिरोज की पत्नी से एनसीबी की टीम अपने ऑफिस में पूछताछ कर रही है. फिरोज को एनसीबी जल्द ही समन भेजने की तैयारी में है. इस छापेमा’री के बाद एक बार फिर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में ह”ड़कंप मच गया.

पैंडलर्स ने लिया था नाम

बताया जा रहा है कि एनसीबी की टीम ने 7 नवंबर की रात पांच ड्रग्स पैंडलर को गि’रफ्तार किय था. गिरफ्तारी के बाद जब सभी से पूछताछ हुई तो फिरोज नाडियाडवाला का नाम सामने आया. जिसके बाद पुलिस ने घर पर छापेमा’री की है. बता दें कि फिरोज फेमस फिल्म प्रोड्यूसर हैं. वह फिर हेरा फेरी, वेलकम, कारतूस पागल दीवाना समेत कई फिल्में बना चुके हैं.  इससे पहले कई एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, सारा अली खान समेत कई एक्ट्रेस से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. इसके अलावे रिया चक्रवर्ती जेल भी जा चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.