Breaking NewsMAHARASHTRA

कर चुके हैं 63 एनकाउंटर, जानिए कौन हैं अर्नब गोस्वामी को हि’रासत में लेने वाले सचिन वझे

Arnab Goswami: Republic TV के संपादक अर्नब गोस्वामी आत्मह’त्या के लिए उकसाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में हैं। बुधवार (4 नवंबर) सुबह मुंबई पुलिस की एक टीम ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया था। उनकी गि’रफ्तारी के लिए मुंबई पुलिस ने खास तैयारी की थी। इस हाई प्रोफाइल केस में पुलिस टीम को लीड कर रहे थे एनकाउंटर स्पेशलिस्ट सचिन वझे (Sachin Waze)। आइए जानते हैं कौन हैं सचिन वझे:

सचिन वझे करीब 13 साल बाद 6 जून, 2020 को दोबारा से पुलिस फोर्स में लौटे हैं। 2007 में उन्होंने मुंबई पुलिस से इस्तीफा दे दिया था।

सचिन वझे ने साल 1990 में बतौर सब इंस्पेक्टर मुंबई पुलिस फोर्स जॉइन की थी। सचिन वझे के नाम 63 एनकाउंटर दर्ज हैं।

सचिन वझे ने छोटा राजन और दाऊद इब्राहिम के कई गुर्गों को मौत के घाट उतारा है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा उनके बॉस हुआ करते थे।

सचिन वझे समेत 14 पुलिसकर्मियों को साल 2004 में सस्पेंड कर दिया गया था। उन सबपर 2002 घाटकोपर ब्लास्ट के आरोपी ख्वाजा यूनिस के कस्टोडियल डेथ का आरोप लगा था।

सस्पेंशन खत्म ना होने से नाराज होकर 2007 में पुलिस फोर्स से रिजाइन कर दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.