BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

BREAKING: गायघाट में ईवीएम देकर मतदान कर्मियों को किया गया रवाना

दीपक कुमार। गायघाट

गायघाट। प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में गायघाट विधानसभा के लिए अलग अलग काउंटर बनाए गए थे। वहां से सभी सेक्टर तथा पुलिस पदाधिकारियों को ईवीएम , वीवीपैट तथा कंट्रोल यूनिट दिया गया। ईवीएम तथा अन्य सामग्री को लेकर शुक्रवार को मतदान कर्मी मतदान केंद्र के लिए रवाना हुए। इस दौरान काउंटर से सेक्टर पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ईवीएम रिसीव किए। वहीं पहचान पत्र के अलावा कई सामग्री दी गई। कोविड के कीट भी दिए गए। ईवीएम लेने के बाद आवंटित वाहन में बैठकर सेक्टर रवाना हुए। मौके पर सेक्टर पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि हर हाल में मतदान की प्रक्रिया से दो घंटा पूर्व ही ईवीएम मतदान केंद्र तक पहुंचा दें। उसके बाद हर हाल में सुबह छह बजे से मॉकपोल प्रारंभ हो जाना चाहिए। मतदान की प्रक्रिया सुबह सात बजे से प्रांरभ हो जानी चाहिए। विधानसभा के लिए प्रखंड के प्रांगण में अलग काउंटर बनाए गए थे। जहां से ईवीएम उपलब्ध कराया गया। ज्यादातर नक्सल क्षेत्र में विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया।बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी डां विमल कुमार ने बताया कि सभी बूथो पर मतदान केन्द्रों पर मतदान कर्मी रवाना हो गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.