BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

भाजपा से वीआइपी द’र्द मिलने के बाद अब मुजफ्फरपुर की बोचहां विधायक बेबी कुमारी का क्या होगा स्टैंड ?

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (Bihar Assembly Elections 2020 ) में इस बार राजनीति का पूरा रंग देखने को मिल रहा। कम से कम मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की जनता तो इसका पूरा आनंद ले रही है। यहां के लोग इतिहास को दोहराते देख रहे रहैं। जी, हां हमलोग बात कर रहे हैं बोचहां सुरक्षित सीट की और वहां की वर्तमान विधायक बेबी कुमारी (Baby Kumari ) की। चुनाव की घोषण होने के समय तक जो बोचहां विधायक बेबी कुमारी भाजपा (BJP) की संभावित प्रत्याशी मानी जा रही थीं वह अब उम्मीदवारों की घोषणा के बाद बेटिकट हैं। उनके साथ वर्ष 2015 जैसी घटना एक बार फिर हो गई है। यह स्थिति तब है जबकि वह भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। ऐसे में अब एक बड़ा सवाल है कि उनका अगला कदम क्या होगा? क्या वह पिछली बार की तरह ही निर्दल चुनाव मैदान में उतरेंगी या फिर लोजपा (LJP) का दामन थामकर महागठबंधन और एनडीए (NDA) के प्रत्याशी को टक्कर देंगीं। 

इस बारे में उनसे प्रतिक्रिया लेनी की कई बार कोशिश की गई लेकिन, उन्होंने न तो फोन कॉल का जवाब दिया और न ही मैसेज का। ऐसे में आधिकारिक रूप से कुछ भी कह पाना अभी संभव नहीं है। प्रेक्षकों का मानना है कि अभी उनके पास दोनों ही विकल्प खुले हुए हैं। लेकिन, वह किस विकल्प को चुनेंगी यह इस बात पर निर्भर करता है कि वह पिछले चुनाव में लोजपा की ओर से मिले जख्म को कितना भूला पाई हैं। सिंबल देकर उसे वापस लेने का जख्म यदि अब भी हरा होगा तो वह जरूर दूसरे विकल्प के पास ही जाना चाहेंगी। उनके पास निर्दल चुनाव ल’ड़ने का अनुभव भी है।  

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.