BIHARBreaking NewsSTATE

BJP ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- लोकसभा में जिसे हराया, विधानसभा में उनके बेटे को हरा खामोश कर देंगे

केंद्रीय विधि मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि बिहार चुनाव में इस बार मुख्य मुद्दा विकास बनाम विनाश का है। एनडीए के 15 सालों का विकासात्मक कार्यकाल और लालू-राबड़ी राज के 15 साल को लोगों ने देखा है। बिहार की जनता समझदार है और वह नरेन्द्र मोदी और नीतीश सरकार के किए गए विकासात्मक कार्यों को ही अपनाएगी।

गुरुवार को भाजपा विधायक नितिन नवीन की ओर से बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार नामांकन करने से पहले विद्यापति भवन में आयोजित आशीर्वाद समारोह में केंद्रीय मंत्री ने शत्रुघ्न सिन्हा का नाम लिए बगैर कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हमलोगों ने हराया था और इस बार बांकीपुर में हम उनके पुत्र को हराकर खामोश कर देंगे।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार में चुनाव का मुद्दा वसूलों और आदर्शो की सरकार का है। विकास का है, राष्ट्र की सुरक्षा का है। नितिन नवीन की जीत का दावा करते हुए कहा कि बांकीपुर की जनता यहां से भाजपा को जीत दिलाकर एनडीए की सरकार बनाएगी। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में  एक बार फ़िर बिहार के विकास को गति देने वाली सरकार का गठन होगा। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने नितिन नवीन को पटना का हीरो बताया और कहा कि इस बार बांकीपुर की जनता 50 हजार से भी ज्यादा मतों से जिताएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने सबों से नितिन नवीन को जीताने की अपील की। स्वास्थ मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि चुनाव में बांकीपुर की जनता एक बार फ़िर से सेवा का मौका देगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.