BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने को चला अभियान, जांच को लिए गए 13 नमूने

नवरात्र से छठ तक मिठाई की सभी दुकानों में खोवा व उससे तैयार मिठाई की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के तहत अलग-अलग जगहों से 13 नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुदामा चौधरी ने बताया कि मुजफ्फरपुर व उसके आसपास के जिलों में नियमित अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत मिलावटी खोवा का नमूना संग्रह किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर में रेलवे स्टेशन रोड, धर्मशाला चौक, सरैयागंज इलाके से 13 नमूने लिए गए। इसे जांच को पटना भेजा गया। रिपोर्ट में खोवा में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य अधिकारी चौधरी ने बताया कि कि त्योहार के कारण मिलावटी खोवा की आवक बढ़ जाती है। घटिया मिठाइयां भी बिकने लगती हैं। इसके सेवन से लोग बीमार पडऩे लगते हैं। मिलावटी मिठाइयों पर रोक लगाने को अभियान चल रहा है। 

इस बातों का रखें ख्याल 

– मिठाई खरीदते समय उचित तौल व बिक्री रसीद अवश्य लें 

– विश्वसनीय दुकान से ही मिठाई की खरीदारी करें 

– अगर मिलावट की बात सामने आए तो तुरंत खाद्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत करें 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.