BIHARBreaking NewsSTATE

महागठबंधन से नाता तो’ड़ने के बाद मुकेश सहनी की दौड़ एनडीए की ओर

विकासशील इंसान पार्टी अपनी भूमिका तय करने की दौड़ में महागठबंधन छोड़ एनडीए की ओर दौड़ लगा रहे हैं। मुकेश सहनी के अनुसार तेजस्वी ने उनके साथ धोखा किया है, तेजस्वी किए वादे से मुकर गए है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुकेश सहनी भाजपा के बुलावे पर दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे आज शाम दिल्ली गए हैं। अब संभावना व्यक्त की जा रही, कि वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि रविवार को दिन भर बिहार बीजेपी की दिल्ली में मैराथन बैठक चली है। इसी बीच लोजपा का जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के बाद एनडीए में विवाद गहरा गया है।डैमेज कंट्रोल के तौर पर मुकेश सहनी को एनडीए में शामिल कराया जा सकता है।मुकेश सहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव  ने उनकी पीठ में छुरा मारा है। कहा कि उनसे 25 सीट और एक उप मुख्यमंत्री पद को लेकर बात हो चुकी थी। सहनी ने कहा उनका प्रण है, कि भविष्य में कभी भी तेजस्वी यादव के साथ राजनीति नहीं करेंगे, लेकिन तेजप्रताप यादव के विषय में विचार कर सकते हैं।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.