BIHARBreaking NewsSTATE

अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल, यहां से ल’ड़ सकती हैं बिहार विधानसभा चुनाव

Shooter Shreyasi Singh Joins BJP: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बिहार की बांका सीट से पूर्व सांसद स्वर्गीय दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह (Shreyasi Singh) ने भाजपा का दामना थाम लिया. माना जा रहा है कि श्रेयसी भाजपा के टिकट पर बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकतीं हैं. श्रेयसी सिंह नेशनल शूटर हैं. भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने श्रेयसी सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई. भाजपा में ज्वाइनिंग के समय उनकी मां और बांका की पूर्व सांसद पुतुल सिंह भी मौजूद रहीं. 

शूटर श्रेयसी सिंह ने 2018 के राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था. ग्लासगो में हुए 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में भी उन्होंने रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया था. भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि श्रेयसी सिंह बिहार की पहली बेटी हैं, जिन्हें अर्जुन अवार्ड मिला. बिहार की जनता की सेवा करने के लिए उन्होंने भाजपा से जुड़ने का फैसला ।

बता दें कि बिहार में पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह के निधन के बाद उनकी पत्नी पुतुल सिंह बांका लोकसभा सीट से 2010 में उपचुनाव जीतकर सीट सांसद बनीं थीं. हालांकि, 2014 का लोकसभा चुनाव पुतुल सिंह हार गईं थीं. वहीं 2019 में बांका सीट जदयू के खाते में चले जाने के कारण बीजेपी से नाराज होकर पुतुल सिंह ने निर्दल चुनाव लड़ा था. जिस पर पार्टी ने पुतुल सिंह को निष्कासित कर दिया था. अब जाकर उनकी बेटी श्रेयसी सिंह ने भाजपा की राजनीति में उतरने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं. मां पुतुल सिंह के चुनाव लड़ने के दौरान श्रेयसी उनके लिए कैंपेनिंग करतीं थीं. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.