Breaking NewsNational

चुनावी रणनीति एवं उम्मीदवारों को सूची जारी करने को लेकर बीजेपी की बैठक शुरू, PM मोदी भी है शामिल

जैसे – जैसे दिन बढ़ते जा रहे है, वैसे – वैसे राजनीतिक पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम जारी करते जा रहे हैं। उम्मीदवारों के चयन हेतु आज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस वक्त दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल, राष्ट्रिय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन समेत अन्य नेता बैठक में मौजूद हैं।चुनावी रणनीति पर विचार के साथ – साथ उम्मीदवारों की सूची पर अंतिम हस्ताक्षर भी लग ही जाएंगे। इस बार विधानसभा चुनाव में बीजेपी की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होनेवाली है।बैठक में विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों पर मुहर लगेगी। लोक जनशक्ति पार्टी के इस ऐलान के बाद कि वह नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी अब बदले हुए हालात के बीच अपने उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेगी और उसके बाद आज ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो सकती है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.