BIHARBreaking NewsSTATE

NDA में हलचल बढ़ी, चिराग ल’ड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव, नीतीश से भी मांग करेगी LJP

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले NDA में टूट के आसार दिखाई दे रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के चीफ चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सूत्रों के मुताबिक, चिराग पासवान विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं. पार्टी की ओर से चिराग को सियासी रण में उतारने की तैयारी चल रही है. 

सूत्रों का कहना है कि पार्टी अभी भी 143 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. LJP सीएम नीतीश कुमार और जेडीयू से मांग करेगी कि वो भी विधानसभा चुनाव लड़े और जनता के बीच से चुनकर आए. आगामी चुनाव में अगर ऐसा होता है NDA में टूट पड़ना तय है. फिलहाल एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक सहमति नहीं बन सकी है.

पिछले हफ्ते पार्टी बैठक में चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला था. बैठक में LJP सांसदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों का विरोध किया था. कोरोना, पलायन और बाढ़ के मसले पर सांसदों ने जेडीयू पर जमकर आक्रमण किए थे. LJP सांसदों ने बीजेपी से ज्यादा सीटों पर प्रत्याशी उतारने की मांग की थी. 

बता दें कि 2015 के विधानसभा चुनाव में एनडीए के सीट शेयरिंग फॉर्मूले में एलजेपी को 42 सीटें मिली थीं. चिराग पासवान इस बार भी इतनी ही सीटों पर चुनावी दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन नीतीश कुमार इस पर राजी नहीं हैं. बिहार की 243 सीटों में से बीजेपी 100 सीटों से कम पर चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है तो जेडीयू भी 110 से 120 सीटों पर अपनी दावेदारी कर रही है. ऐसे में एनडीए में जीतनराम मांझी और चिराग पासवान की पार्टी बचती है. 

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.