BIHARBreaking NewsSTATE

Weather report: बिहार में 27 सितंबर तक भारी बारिश के आसार, आ’पदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अ’लर्ट

बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारियों को अ’लर्ट किया है। मंगलवार को विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत और जल संसाधन सचिव संजीव हंस ने जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर आवश्यक का’र्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने 23 से 27 सितंबर के बीच राज्य में मध्यम से लेकर भारी बारिश की चेतावनी दी है। विशेषकर 24 सितंबर के बाद उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश के साथ ही वज्र’पात की संभावना भी जतायी है।

आप’दा प्रबंधन विभाग ने पहले ही जिलों को इससे निपटने के लिए आवश्यक तैयारी करने को कहा था। मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रधान सचिव ने तैयारियों की भी समीक्षा की। आमलोगों से इस अवधि में बाहर नहीं निकलने की प्रशासनिक अपील करने की बात कही। माइकिंग के माध्यम से लोगों को घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी देने का निर्देश दिया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.