BIHARBreaking NewsSTATE

बिहार सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय के VRS और DGP का प्रभार वाला आदेश हटाया, गृह विभाग की वेबसाइट से फाइल डिलीट !

Patna : बिहार के डीजीपी रहे गुप्तेश्वर पांडेय ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी है। उन्होंने वीआरएस ले लिया है।बिहार सरकार ने इस संबंध में 22 सितंबर की देर रात आदेश भी जारी कर दिया. अब वे राजनीतिक पारी शुरु कर सकते है।जानकारी के अनुसार वे शाहपुर विस क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। उनके एनडीए प्रत्याशी के रुप में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। DGP के वीआरएस लेने के बाद एसके सिंघल को बिहार के  डीजीपी का प्रभार दिया गया है.गृह विभाग ने इस संबंध में  अधिसूचना जारी कर दी है।अधिसूचना सरकार के वेबसाइट पर अपलोड करने के बाद उस आदेश को आनन-फानन में हटा लिया गया है।आखिर आदेश को हटाया क्यो गया इसे बताने के लिए कोई तैयार नहीं।

सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस आदेश को हटाया

गृह विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी किये जाने के बाद अब एक नया मोड आ गया है।सरकार ने डीजीपी वीआरएस संबंधी आदेश को हटा लिया है।गृह विभाग के आधिकारिक वेबसाइट से इस आदेश को हटा लिया गया है। गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस संबंधी अधिसूचना और डीजीपी के रूप में एसके सिंघल को प्रभार दिये जाने संबंधी आदेश को हटा लिया गया है।गृह विभाग के वेबसाइट पर बाकि सारे आदेश खुल कर रहे सिर्फ इन्हीं दो ऑर्डर को खोलने पर एरर  बता रहा है।गुप्तेश्वर पांडेय के वीआरएस संबधी आदेश गृह विभाग ने लेटर नंबर 6154 से जारी किया है।जबकि डीजीपी का प्रभार संबंधी अधिसूचना लेटर नंबर 6163 से जारी की गई।लेकिन अब इस दोनों आर्डर को गृह विभाग ने ब्लॉक कर दिया है।आखिर इसके पीछे की वजह क्या है यह नहीं बताया जा रहा।

अब विस चुनाव लड़ेंगे पूर्व डीजीपी 

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए का प्रत्याशी के तौर पर उनके चुनाव लड़ने की खबर काफी समय से चल रही थी। मंगलवार को उस पर से पर्दा उठ गया और पांच महीने पहले ही उन्होंने अनिवार्य सेनानिवृति ले ली।

बता दें 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल पांच महीने बाद समाप्त होने वाला था. उन्हें 31 जनवरी 2019 को बिहार का डीजीपी बनाया गया था। राज्य के पुलिस महानिदेशक के रूप में गुप्तेश्वर पांडेय का कार्यकाल 28 फरवरी 2021 को पूरा होने वाला था,लेकिन इसके पहले ही सेवानिवृति ले ली.जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक गुप्तेश्वर पांडेय ने चुनावी मैदान में उतरने की पूरी तैयारी कर ली है। बस चुनाव की तारीख ऐलान होने का इंतजार है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.