BIHARBreaking NewsCRIMEMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर के युवक की गुजरात में ह’त्या, सदमे में परिवार, श’व गांव पहुंचा

मुजफ्फरपुर. जिले के एक युवक की गुजरात के राजकोट में हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान मोहम्मद जसीम शाह के नाम से हुई है जो बोचहां प्रखंड के मैदापुर पंचायत के हुसैनपुर गांव का रहने वाला था. रविवार को जसीम का श’व उसके गांव लाया गया. श’व के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. उसकी मौ’त से पूरे गांव में भी मा’तम पसर गया है.

जानकारी के अनुसार मैदापुर पंचायत के गांव हुसैनपुर में मोहम्मद अलाउद्दीन शाह का बेटा जसीम राजकोट वाजरी टायर पंचर की दुकान चलाता था. परिजनों के अनुसार व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा में 17 सितंबर की देर रात को उसकी ह’त्या कर दी गई. वह दुकान के पास ही रहता था. वहीं पर गुजरात पुलिस को खू’न से लथपथ हालत में उसकी ला’श मिली थी.

 इस संबंध में मृतक जतिन के भाई के बयान पर गुजरात पुलिस ने ह’त्या की एफआईआर दर्ज की है. मृ’तक के भाई ने उनके करीबी मुजफ्फरपुर के ही करजा थाने के गंवसरा मोहम्मद इरशाद पर जसीम की ह’त्या का आ’रोप लगाया है. गुजरात पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही इरशाद सहित 3 लोगों को गिर’फ्तार किया था.

मृ’तक के परिजन मोहम्मद अनवर ने बताया कि जसीम और साथ में व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर काफी दिनों से मनमुटाव चल रहा था. जसीम की दुकान ज्यादा चलती थी और इरशाद को काम काम मिलता था.

इरशाद और उसके साथियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि इरशाद ने 40 हज़ार देकर जसीम की हत्या के लिए सुपारी दी थी. सुपारी लेने वाले तीन साथियों के साथ इरशाद ने धारदार हथियार से जसीम की हत्या कर दी.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.