BIHARBreaking NewsSTATE

क्या बिहार पुलिस के DGP गुप्तेश्वर पांडेय ल’ड़ेंगे विधानसभा चुनाव? यहां जानिए…

बक्सर: बिहार में अक्टूबर-नवंबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाला है. ऐसा में कयासों का बाजार गर्म है. खास कर सीटों पर दावेदारी को लेकर कई कयास लगाए जा रहा हैं. इसी बीच एक कयास यह भी लगाया जा रहा था कि बिहार पुलिस के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं. हालांकि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने खुद सारे कयासों पर विराम लग दिया है.

एक दिवसीय दौरे पर रविवार को बक्सर पहुंचे डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने अपने विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर विराम लगाते हुए कहा, ” इस तरह की चर्चा का मैं खंडन करता हूं, यह पूरी तरह अफवाह है. राजनीति से ही न्यायपालिका है, विधायिका है, संविधान है और देश है. लोकतंत्र हमारे देश के लिए अभीष्ट है और चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया है.”

उन्होंने कहा, ” अगर कोई इस्तीफा देकर राजनीति में आए तो क्या गुनाह है? मेरे बारे में इस तरह की अफवाह है लोग 6 माह से फैला रहे हैं, जो आज के तारीख तक सच नहीं है.” हालांकि की मामले गुंजाइस छोड़ते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में कुछ भी हो सकता है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.