BIHARBreaking NewsSTATE

PM नरेंद्र मोदी आज राज्य के लोगों को देंगे 14 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी सोमवार को फिर बिहार में 14 हजार 258 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे. वह प्रदेश के 45 हजार 945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली सेवाओं का उद्घाटन कर राज्‍य में ग्रामीण डिजिटल क्रांति की भी शुरूआत करेंगे. प्रधानमंत्री ने इसकी जानकरी ट्वीट कर दी. उन्होंने कहा, बिहार डिजिटल क्रांति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रहा है. आज राज्य के सभी गांवों को ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट से जोड़ने के काम का उद्घाटन होगा. इससे आने वाले समय में बिहार के सभी गांव इंटरनेट सेवा से जुड़ जाएंगे. यह परियोजना घरों तक इंटरनेट पहुंचाने के संकल्प के साथ बिहार को और समृद्ध-सशक्त करेगी.

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, वह बिहार में इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास और आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए वह सोमवार को 14,000 करोड़ रुपये की नौ राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके अलावा सड़कों और पुलों से जुड़ी बहुप्रतीक्षित नौ परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे.

इन परियोजनाओं करेंगे पीएम शिलान्यास
प्रधानमंत्री सड़क और पुल से जुड़ी नौ परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. इनमें पटना के गांधी सेतु के समानांतर और भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के समानांतर बनने वाले फोरलेन पुल शामिल हैं. बख्तियारपुर-रजौली और आरा-मोहनिया पथ को फोर लेन बनाने की भी योजना है. नरेनपुर-पूर्णिया खंड की फोरलेनिंग के तहत 49 किमी सड़क को लिया गया है. पटना के लिए बड़ी योजना पटना रिंग रोड के रामनगर-कन्हौली सेक्शन का भी प्रधानमंत्री शिलान्यास करेंगे.

बता दें कि पीएम मोदी ने हाल के दिनों में बिहार में रेल, इंफ्रास्ट्रक्चर, सेतु, पीने का पानी और सिंचाई से संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्‍यास और उद्घाटन किया है. प्रधानमंत्री के यह कार्यक्रम सरकारी हैं, लेकिन इन्‍हें कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.