BIHARBreaking NewsPATNASTATE

#PATNA; खुश खबरी: 22 नवंबर से राजधानी के हर चौक- चौराहों पर 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, जानें..

पटना के बिस्कोमान में लोगों को 35 रुपए किलो के भाव से मिलेगा प्याज. अब आप सोच रहे होंगे यह कैसी बात हुई. जी हां, बाजार में 80 रूपये किलो के भाव से प्याज मिल रहा है. और लोगों का बुरा हाल हो गया है. लेकिन पटना का बिस्कोमान अब लोगों को प्यास के आं’सू पोछेगा. पटना में बिस्कोमान अब प्याज भी बेचने वाला है.

रेट भी बाजार से बहुत सस्ता होगा.बिस्कोमान ने इसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली है. जो प्याज आपको 80 रुपए किलो बाजार में मिल रहा है वही अब आपको पटना में 35 रुपए किलो मिलेगा.बिस्कोमान के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि बिना सरकार के मदद के बिस्कोमान पटना में 35 रुपए किलो प्याज बेचेगा. इसको लेकर राजस्थान से 25 ट्रक प्याज मंगाया गया है. राजस्थान में पटना में लाने पर प्याज का रेट 60 रुपए पड़ रहा है. फिर भी घा’टा लगाकर बिस्कोमान प्याज बेचेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.