एक विधायक के फुफेरे भाई पर शादी का झांसा देकर महिला ने यौ’न शो’षण का आ’रोप लगाया है। पी’ड़िता का दावा है कि इस घटना के बारे में उसकी ओर से महिला थाने में आ’रोपित के खिलाफ लिखित आवेदन दिया है लेकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। शुक्रवार को पी’ड़िता ने मीडिया के समक्ष आकर साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि आ’रोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई और उसे न्याय नहीं मिला तो वह आ’त्महत्या कर लेगी।
घ’टना के सभी सबूत हैं मौजूद
पी’ड़िता का कहना है कि मैं एक कॉम्लेक्स में काम करती थी। इसी दौरान उस युवक से परिचय हुआ। आ’रोपित ने शादी करने का भरोसा दिया। फिर दोनों सात साल से कंकड़बाग में किराए के एक मकान में रहने लगे। बीते 7 जून को आ’रोपित ने उससे मंदिर में शादी भी की लेकिन अब वह साथ रखना नहीं चाहता है। वह मकान छोड़कर भाग गया है। मकान मालिक का 7 माह का किराया भी बाकी है। पी’ड़िता का दावा है कि उसके पास फोटो, वीडियो सबकुछ है, पर पुलिस एफ’आईआर नहीं कर रही है।
पहले पति ने छोड़ा, अब मिला धोखा
पी’ड़िता ने बताया कि पहले मेरी शादी हो चुकी थी लेकिन पति ने मुझे छोड़ दिया। पहले पति से एक बच्चा भी है। खुद की और बच्चे की जिंदगी के लिए कोतवाली क्षेत्र के एक काम्पलेक्स में काम कर रही थी। इसी बीच इस युवक के संपर्क में आयी। इस संबंध में महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल का कहना था कि घटना मेरे संज्ञान में नहीं है। मामला सामने आने पर जांच कर कार्र’वाई की जाएगी।






Leave a Reply