BOKAROBreaking NewsJHARKHAND

रोजगार की तलाश में बिहार से बोकारो आए नाबालिग की सड़क हा’दसे में मौ’त

बोकारो रामगढ़ हाइवे पर बालीडीह थाना के सामने सड़क हा’दसे में 15 वर्षीय चंदन चौधरी की मौके पर ही मौ’त हो गई। मृ’तक बिहार भोजपुर के लहराबाद निवासी झुमन चौधरी का पुत्र था, जो बालीडीह की शिवपुरी कॉलोनी में चचेरे भाई पवन चौधरी के साथ रहकर रोजगार की तलाश में लगा था। शनिवार को बालीडीह पुलिस ने पोस्ट’मार्टम के बाद श’व परिजनों को सौंप दिया। अ’ज्ञात वाहन चालक के खि’लाफ केस दर्ज किया है।

घ’टना शुक्रवार देर रात की है। चंदन साइकिल से शिवपुरी कॉलोनी स्थित अपने घर जा रहा था। इस क्रम में हाईवे क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन की च’पेट में आ गया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौ’त हो गई। सड़क किनारे अंधेरे में पड़े रहने की वजह से काफी देर तक उस पर किसी की नजर नहीं गई। जब बालीडीह थाने की गश्ती पार्टी मौके से गुजरी तो पीसीआर की हेडलाइट की रोशनी से उस पर नजर पड़ी। जब पुलिस वालों ने उसे सड़क से उठाया तो उसकी सां’से रुक गई थी। शिवपुरी कॉलोनी में रहने वाले उस के परिजनों के अनुसार चंदन अपने परिवार का इकलौता सहारा था। बोकारो में रहकर छोटा-मोटा काम कर रहा था और किसी अस्थाई रोजगार की तलाश में लगा था। थाने के इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि सरकारी प्रावधान के तहत परिजन को सुविधा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.