BIHARBreaking NewsCRIMESTATE

मुंगेर में अ’वैध लॉटरी संचालन के खिलाफ बड़ा अभियान, 18 लाख रुपये बाजार मूल्य की लॉटरी ज’ब्त

मुंगेर पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह के निर्देश पर अ’वैध लॉटरी संचालन के खि’लाफ पुलिस द्वारा बड़ा अभियान चलाया गया. मुंगेर एसपी लिपि सिंह के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान 18 लाख रुपए मूल्य की अ:वैध लॉटरी ब’रामद की गई है. इसके अलावा चार लाख रुपए नगद भी बरा’मद किए गए हैं. अ’वैध लॉटरी संचालन में शामिल 10 लोगों को हि’रासत में लिया गया है. हि’रासत में लिए गए लोगों में अ’वैध लॉटरी संचालन के बड़े चेहरे भी शामिल हैं.

इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र में की गई छापा’मारी के दौरान 10 गो’लियां भी ब’रामद की गई है. पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह को कुछ जगहों पर अ’वैध लॉटरी संचालन की शिकायतें मिली थी, जिसके बाद विशेष छा’पामारी दल का गठन किया गया. एसपी द्वारा गठित स्पेशल टीम ने कासिम बाजार, कोतवाली, बासुदेवपुर ओपी क्षेत्रों में सघन छा’पामारी की. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के गोला रोड इलाके में दीपक कुमार के घर छा’पामारी की गई.

दीपक कुमार के घर बड़े पैमाने पर अ’वैध तरीके से लॉटरी का संचालन किया जा रहा था. दीपक कुमार उर्फ मुन्ना के घर की गई छा’पामारी के दौरान उपेंद्र साहनी, ज्वाला रावत, किशन दास और दीपक रावत को भी गिरफ्तार किया गया है. दीपक उर्फ मुन्ना के घर की गई छा’पामारी के दौरान पुलिस ने बाजार मूल्य के ग्यारह लाख रुपए से अधिक के लॉटरी के टिकट ब’रामद किए हैं. दो, पांच और दस रुपए मूल्य के लॉटरी टिकटों को ब्लैक में काफी ऊंचे दामों पर बेचा जाता था तथा एक संगठित नेटवर्क के जरिए अ’वैध लॉटरी का संचालन किया जा रहा था.

पुलिस ने दीपक उर्फ मुन्ना के घर से 56,000 रुपए नगद भी बरा’मद किए हैं. दीपक उर्फ मुन्ना के पास से कई बैंकों के पासबुक और चेक बुक भी ब’रामद किया गया है. दीपक उर्फ मुन्ना मुंगेर में अ’वैध लॉटरी का बड़ा रै’केट संचालित करता था. इसके अलावा बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र में भी छा’पामारी की गई. बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत विपिन यादव के घर छा’पामारी की गई तथा वहां से भी अ’वैध लॉटरी ब’रामद किया गया. विपिन यादव के यहां की गई छा’पामारी के दौरान विपिन यादव के अलावा मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद शहजाद और किशन शाह को गि’रफ्तार किया गया.

इनके पास से पांच लाख रुपए से अधिक मूल्य के अ’वैध लॉटरी टिकट ब’रामद किए गए तथा एक लाख सत्तर हजार रुपए नगद भी इन चारों लोगों के पास से बरा’मद किया गया. इनकी निशानदेही पर कोतवाली थाना क्षेत्र के दीनदयाल उपाध्याय चौक के पास छा’पामारी की गई. स्पेशल टीम द्वारा की गई छा:पामारी के दौरान अक्षय कुमार नाम के लॉटरी संचालक को हि’रासत में लिया गया. अक्षय कुमार के पास से 1100 पीस लॉटरी के टिकट, दो लाख रुपए नगद और 10 गोलियां भी मिली हैं. कोतवाली थाने में अक्षय के खिलाफ अ’वैध लॉटरी संचालन तथा आर्म्स एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.