इंदौर में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मु’काबले में मेजबान टीम भारत ने जीत हासिल कर ली। भारत ने बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों के अंतर से ह’राकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। इसके अलावा आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी टीम ने 60 और अंक हासिल कर अपनी टॉप की पोजिशन को बरकरार रखा है। ICC टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के अब 300 अंक हो गए हैं।पांच दिन का मैच तीन दिम में समाप्त हो गया। इस मुकाबले में मेहमान टीम बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश को 150 रन पर ढेर कर दिया।

इसके बाद भारतीय टीम ने मयंक अग्रवाल के दोहरे शतक, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रवींद्र जडेजा के अर्धशतकों के दम पर पहली पारी में 493 रन का स्कोर खड़ा किया और 6 विकेट पर पारी घोषित कर दी। अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 213 रन पर ढेर हो गई और मैच पारी और 130 रनों के अंतर से हा’र गई।टीम इंडिया द्वारा रखी गई 343 रन की बढ़त के बाद दूसरी पारी में खेलने उतरी बांग्लादेश की टीम को 10 रन के स्कोर पर पहला झ’टका लगा। इमरुल काइस 6 रन बनाकर उमेश यादव की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। अभी मेहमान टीम का स्कोर 16 रन की हुआ था कि इशांत शर्मा ने शादमान इस्लाम को 6 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। बांग्लादेश टीम को तीसरा झटका कप्तान मोमिनुल हक के रूप में लगा जो 7 रन बनाकर शमी की गेंद पर LBW आउट हुए।

मेहमान टीम को चौथा झ’टका मोहम्मद शमी ने दिया। शमी ने मोहम्मद मिथुन को मयंक के हाथों कैच आउट कराया जो 18 रन पर आउट हुए। शमी ने बांग्लादेश को पांचवां झ’टका महमदुल्लाह को रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर दिया। महमदुल्लाह ने अपनी टीम के लिए 15 रन बनाए। इसके बाद टीम को छठा झटका लिटन दास के रूप में लगा जो आर अश्विन की गेंद पर 35 रन बनाकर उन्हीं के हाथों कैच आउट हो गए। बांग्लादेश का सातवां विकेट मेहदी हसन के रूप में गिरा जो उमेश यादव की गेंद पर 38 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश को आठवां झटका तैजुल इस्लाम को विकेट के पीछ रिद्धिमान साहा के हाथों 6 रन पर आउट कर दिया। ये शमी का चौथा विकेट था। इसके बाद मुश्फिकुर रहीम को अश्विन ने अपना दूसरा शिकार बनाया जो 64 रन पर पुजारा के हाथों कैच आउट हुए। आखिरी विकेट अश्विन को मिला जिन्होंने इबादत हुसैन को 1 रन पर उमेश के हाथों चलता किया।




Comment here