BIHARBreaking NewsMADHUBANISTATE

#MADHUBANI; CM नीतीश का बड़ा ऐलान- ‘जल्द शुरू करेंगे जल-जीवन-हरियाली यात्रा’

बिहार के सीएम नीतीश कुमार इनदिनों कई जिलों का दौ’रा कर रहे हैं, शुक्रवार को सीमांचल क्षेत्र का दौरा करने के बाद शनिवार को मधुबनी पहुंचे सीएम नीतीश कुमार ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया. इस दौ’रान उन्होंने कोसी त’टबंध से जुडी सात योजनाओं का शिलान्यास किया. इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम सभा को भी संबोधित किया. इस दौ’रान उन्होंने कहा कि चुनावी दौ’रे के वक्त किए गए वादों को निभाने आया हूँ.बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार शनिवार को हेलीकॉप्टर से मधेपुर पहुंचे. यहां उन्होंने कोसी त’टबंध के अंदर आ’वागमन व विकास से जुड़ी सात योजनाओं का शिलान्यास किया.

इसमें इलाके को बा’ढ़ से निजा’त दिलाने के लिए सुरक्षात्मक बांध निर्माण की योजना प्रमुख है. इसके बाद आम सभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि 19 अप्रैल को चु’नावी सभा के क्रम में यहां आया था. तब यहां की स’मस्या सामने आई थी. उस समय ही मैंने कहा था कि चुनाव के बाद यहां की स’मस्या का निदान करेंगे. इसी वादे को निभाया गया है.सीएम नीतीश ने कहा कि पश्चिमी कोसी नहर परियोजना में जो कमी थी उसे पूरा करने के लिए आज शिलान्यास किया गया है. गांव के लोगों को बलान से बचाने के लिए भी योजना बनेगी.उन्होंने कहा कि जहां-जहां बां’ध टू’टा था यह मैंने आज देखा है. नरूआर गांव के 51 परिवारों को जमीन दी गई है. भवन निर्माण का पैसा भी उन्हें मिल जाएगा. कमला तटबंध के जीर्णोद्धार का काम 2020 तक करेंगे.सीएम नीतीश कुमार ने कहा, सभी वर्गों में हाशिये पर जो लोग थे, उन्हें मुख्य धारा में लाने का काम किया जा रहा है.

यहां बा’ढ़ की बड़ी स’मस्या है. इस बार भी’षण बा’ढ़ आई. कोसी की त्रास’दी आई. सूबे का कुछ हिस्सा सुखाड़ से पी’ड़ित रहा. उन्होंने कहा कि ये संकेत हैं कि जलवायु में परिवर्तन हो हो रहा है. इससे भ’यंकर स्थिति आ सकती है. सीएम नीतीश ने आगे कहा कि जलवायु की स’मस्या को देखते हुए जल-जीवन-हरियाली योजना की शुरुआत की गई है. हमें जल और हरियाली की रक्षा करनी होगी. तभी जीवन बचेगा.

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.