BIHARBreaking NewsDARBHANGASTATE

DMCH अधीक्षक समेत 6 स्टाफ को हुआ कोरोना, ICU बंद कर मरीजों को किया गया शिफ्ट

बिहार के दरभंगा स्थित दरभंगा मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल(DMCH) के अधीक्षक डॉ. मणिभूषण शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए वहीं गायनी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. सरोज वर्मा भी कोरोना पॉजिटिव मिलीं। वहीं तीन नर्स और एक सफाईकर्मी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आनन फानन में मेडिसिन विभाग के आईसीयू को बंद कर दिया गया। आईसीयू में इलाजरत मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

बिहार में 3906 नए कोरोना संक्र’मित मिले
उधर बिहार में गुरुवार को 3906 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 94,459 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक 15 जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमित मिले।वहीं पटना में सर्वाधिक 402 नए संक्रमितों की पहचान हुई। जबकि अररिया में 163, बेगूसराय में 197, बक्सर में 118, दरभंगा में 108, पूर्वी चंपारण में 220, गया में 179, जहानाबाद में 127, कैमूर में 103, कटिहार में 200, मधुबनी में 159, नालंदा में 110, पूर्णिया में 131, सहरसा में 175 और सीतामढ़ी में 133 नए संक्रमित मिले।

इन जिलों में मिले 100 से कम मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अरवल में 64, औरंगाबाद में 67, बाँका में 23, भागलपुर में 66, भोजपुर में 72, गोपालगंज में 54, जमुई में 18, खगड़िया में 86, किशनगंज में 51, लखीसराय में 49, मधेपुरा में 62, मुंगेर में 55, मुजफ्फरपुर में 88, नवादा में 37, रोहतास में 94, समस्तीपुर में 64, सारण में 98, शेखपुरा में 62, शिवहर में 24, सीवान में 54, सुपौल में 64, वैशाली में 50 और पश्चिमी चंपारण में 79 नए संक्रमित की पहचान हुई।

बिहार के पांच मेडिकल कॉलेजों मे आरटी पीसीआर मशीनें लगाई जाएंगी
बिहार के पांच और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में आरटीपीसीआर जांच मशीनें लगाई जाएंगी। इसके माध्यम से राज्य में प्रतिदिन एक लाख से अधिक कोरोना जांच हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल मधेपुरा, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल पटना, जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, बेतिया और पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, नालंदा में आरटी पीसीआर मशीनें लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि इस मशीन की आपूर्ति को लेकर केंद्र से अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से कोबास 3800 मशीनें भी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। इन मशीनों के आने के बाद बिहार में कोरोना की जांच की संख्या में बढ़ोतरी होगी।

Input: Hindustan

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.