BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर में बाढ़ के क’हर / प्र’भावित हुई 18 लाख से अधिक की आबादी

मुजफ्फरपुर। जिले में बाढ़ की तबा’ही के बीच प्रभावितों का आंकड़ा 18 लाख के पार कर गया है। अब जिले के 16 में से 15 प्रखंडों की कुल 18 लाख 94 हजार 203 की आबादी बाढ़ की जद में आ गई है। प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है।प्रशासन द्वारा बाढ़ पी’डि़तों के बैंक खाते में बाढ़ राहत मद की छह-छह हजार रुपये के भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है। इसके तहत गुरुवार तक जिले के कुल 3 लाख 64 हजार 659 बाढ़ पीडि़त परिवारों में से 2 लाख 36 हजार 618 परिवारों के बैंक खाते में 141.97 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है। शेष 1 लाख 28 हजार 41 लोगों के बैंक खाते में राशि भेजने की प्रक्रिया जारी है।

इसकी जानकारी डीपीआरओ कमल ङ्क्षसह ने दी है। बताया है कि पीडि़तों के लिए 215 सामुदायिक किचन की व्यवस्था की गई है। जहां 176045 समेत अबतक कुल 3357214 लोग भोजन कर चुके है। 66569 लोगों के बीच पॉलिथीन सीट और 56633 लोगों के बीच सूखा राशन पैकेट वितरित किया गया है। राहत शिविरों में कोविड स्क्रीङ्क्षनग के साथ एंटीजन व स्वैब टेस्ट भी रैंडमली किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.