शहर को साफ करने के लिए खुद झाड़ू लगाने के बाद कचरा उठा कर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने मंगलवार को “गंदगी मुक्त भारत अभियान” का शुभारंभ किया। लोगों से स्वच्छ तथा गंदगी मुक्त रहने की अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्ववान पर संपूर्ण बिहार में “गंदगी मुक्त भारत अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान को अगले 15 अगस्त तक सभी नगर निकायों में चलाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने भी कहा है गंदगी मुक्त भारत ही बापू के सपने को साकार करेगा।
अभियान की सफलता के लिए नगर विकास मंत्री के नृतत्व में टावर चौक से छाता बाजार चौक तक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान की ब्रांड एंबेस्डर सह पूर्व राज्यपाल डॉ. मृदुला सिन्हा द्वारा नामित नौ रत्नों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता और नगर निगम के अधिकारी भी उपस्थित थे। नौ रत्न में नामित डॉ. तारण राय ने कहा कि यह अभियान भारत को एक नई दिशा देगा।

नगर आयुक्त के साथ ही निगम के पदाधिकारीगण भी हुए शामिल
अभियान में नगर आयुक्त मनेष कुमार मीणा, अपर नगर आयुक्त विशाल आनंद, एस. हमीदी, डॉ शालिनी कुमारी, दीपक पोद्दार, योगेंद्र सिंह गंभीर, भगवान लाल महतो, शीतल गुप्ता, केपी पप्पू, विकास सहनी, अजय ओझा, प्रणव भूषण, भोला चौधरी, भूपाल भारती, संजीव कुमार, आलोक वर्मा, अमित रंजन, उदयशंकर नन्हें आदि शामिल हुए। मंत्री के प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 12 अगस्त की सुबह यह अभियान सिकंदरपुर नाका से टावर चौक तक चलाया जाएगा। उसमें भी नगर विकास एवं आवास मंत्री शामिल होंगे।





Comment here