मुजफ्फरपुर। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर जिले के और तीन जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें लीची बगान रेलवे कॉलोनी के समीप का एक क्वार्टर का इलाका, मुशहरी प्रखंड के वार्ड 49 का इलाका और बंदरा प्रखंड के बेरुआ का इलाका शामिल है।बताया गया है कि स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर एसडीओ पूर्वी डॉ. कुंदन कुमार ने इसको लेकर आदेश जारी किया है। जिसके तहत सभी कंटेनमेंट जोन में गश्ती के लिए मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है।

एसडीओ ने कहा है कि कंटेनमेंट जोन की बैरिकेङ्क्षडग कर प्रतिबंधित क्षेत्र का पोस्टर लगाए।उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सिर्फ आवश्यक कार्यों का संचालन होगा। इस दौरान बाहरी लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित होगा। इस पर सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

Input: Dainik Jagran



Leave a Reply