Breaking NewsCelebritiesEntertainmentLife Style

संजय दत्त को स्टेज 4 का लंग कैं’सर, इलाज के लिए अमेरिका रवाना

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त स्टेज 4 लंग कैं”सर से पी’ड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे। सोमवार को संजय दत्त मुंबई के लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे। हाल ही में संजय दत्त ने एक पोस्ट के जरिए से फैन्स को जानकारी दी थी कि वह कुछ समय के लिए काम से ब्रेक ले रहे हैं। उन्होंने लिखा था कि हाय फ्रेंड्स, मैं काम से छोटा-सा ब्रेक ले रहा हूं, क्योंकि मेरा इलाज चल रहा है। मेरा परिवार और दोस्त मेरे साथ हैं। उम्मीद करता हूं कि आप लोग कयास नहीं लगाएंगे और टेंशन नहीं लेंगे। आपके प्यार के लिए मैं जल्द वापस आऊंगा। बताते चलें कि संजय दत्त की मां नरगिस और पहली पत्नी ऋचा शर्मा भी कैं’सर से पी’ड़ित थीं, जिसके चलते दोनों का नि”धन हुआ था।

अस्पताल के सोर्स ने बताया कि जब संजय दत्त को अस्पताल लाया गया था तो उन्हें सांस लेने में तक’लीफ थी। ऑक्सीजन सैचूरेशन लेवल काफी कम था। लेकिन जब उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई तो उन्हें कैंसर संबंधित जांच के लिए लेकर जाया गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। संजय दत्त के डॉक्टर जलील पारकर से जब कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की गई तो उन्होंने इसपर कुछ भी कॉमेंट करने से इनकार कर दिया।

जर्नलिस्ट कोमल नाहटा ने ट्वीट कर संजय दत्त के लंग कैंसर से पीड़ित होने की जानकारी दी है। नाहटा ने कहा, ‘संजय दत्त लंग कैंसर से पीड़ित हैं। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’

वहीं, अध्ययन सुमन ने ट्वीट कर लिखा, ‘संजय सर, लंग कैं’सर से पीड़ित पाए गए हैं। सर, जल्दी ठीक होकर वापस आ’इए। यह साल हमारे साथ ऐसा क्यों कर रहा है?’

आपको बता दें कि अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर दी थी। उन्होंने लिखा, ”आप सभी को आश्वासन देता हूं कि मैं ठीक हूं। मेरी जांच चल रही है। मेरी कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। लीलावती हॉस्पिटल के स्टाफ, डॉक्टर्स और नर्स की मदद से मैं एक या दो दिन में घर वापस आ जाऊंगा। आप सभी का दुआओं के लिए धन्यवाद।”
रिपोर्ट्स की मानें तो संजय दत्त का ऑक्सीजन सैचूरेशन लेवल बिगड़ रहा था, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और सीने में दर्द महसूस हो रहा था। पत्नी मान्यता और बच्चे शाहरान और इक्रा, मार्च के महीने से दुबई में फंसे हैं। लॉकडाउन के कारण उन्हें वहीं रुकना पड़ गया था। हालांकि, संजय दत्त के टच में वह लगातार बने हुए हैं।

संजय दत्त ‘KGF: चैप्टर 2’ में नजर आने वाले हैं। हाल ही में संजू बाबा के जन्मदिन पर उनका फिल्म से पोस्टर रिलीज किया गया था। वह फिल्म में अधीरा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा वह फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आएंगे। इसमें उनके अलावा अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारे अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी 1971 में भारत-पाक के बीच हुई लड़ाई पर आधारित है। यह फिल्म ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होगी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.