BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

मुजफ्फरपुर : BIG BOSS वाले दीपक ठाकुर का घर गांव डूब गया, पप्पू यादव मदद को पहुंचे…

MUZAFFARPUR : बिहार में बाढ़ आपदा के बीच बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर का घर और गांव भी डूब गया है। दीपक ठाकुर लगातार सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं लेकिन अब तक मदद नहीं पहुंची है। ऐसे में जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव दीपक के गांव पहुंच गए हैं। पप्पू यादव मुजफ्फरपुर के बोचहां प्रखंड के आथर गांव पहुंचे हैं जो दीपक ठाकुर का गांव है।

पप्पू यादव ने आकर गांव के बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है। उनके साथ खुद दीपक ठाकुर भी मौजूद थे। पप्पू यादव ने दीपक ठाकुर को 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। पप्पू यादव की तरफ से यह मदद दीपक ठाकुर को बाढ़ राहत कैंप चलाने के लिए दिया गया है।

दरअसल अपना गांव डूबने के बाद दीपक ठाकुर लगातार सोशल मीडिया के जरिए सरकार से मदद की गुहार लगा रहे थे लेकिन जब उन तक मदद नहीं पहुंची तो पप्पू यादव मदद के लिए पहुंच गए।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.