एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput Suicide Case) के मौ’त का मामला और भी रहस्यमयी बनता जा रहा है. जब से बिहार पुलिस (Bihar Police) इस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची है उसी के बाद से ही इस सुसाइड मामले में कई हैरान करने वाले खुलासे हो रहे हैं. जो मुंबई पुलिस (Mumbai Police) पर कई तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि अब तो सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) में भी बड़ी गड़बड़ी दिखाई देने लगी है. क्योंकि पोस्टमा’र्टम रिपोर्ट में कुछ जरूरी जानकारियों को छिपाया गया है, यानी कि उनके बारे में बताया ही नहीं गया है. इस कारण अब एक्टर का सु’साइड मामला पहले से भी ज्यादा उलझने के साथ ही शक के घेरे में आने लगा है.
दरअसल NEWS18 की ओर से दावा किया जा रहा है कि उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में कई जरूरी जानकारियां मिली हैं. जिसके मुताबिक इस केस में शुरूआती जांच के दौरान जो सबूत ऑफिसर के हाथ लगे थे उसका जिक्र रिपोर्ट में नहीं हुआ है. और तो और सुशांत के घर उस दिन वीडियोग्राफर की ओर से वीडियो में क्या रिकॉर्डिंग की गई थी इसकी जानकारी भी रिपोर्ट में नहीं दर्ज हुई है.
हैरानी वाली बात तो ये है कि डेड बॉडी की हाइट से लेकर ऐसी कोई आइडेंटिटी मार्क रिपोर्ट में नहीं बताया गया है. जिससे तसल्ली की जा सके कि सुशांत के साथ क्या हुआ था.
चौंकाने वाली खबर तो ये है कि जब सुशांत ने सुसाइड (Sushant Suicide) कर लिया था उसके बाद बॉडी में किस तरह के बदलाव आए थे, उससे जुड़ी भी कोई जानकारी रिपोर्ट में नहीं दर्ज है. यहां तक कि डेड बॉडी की हालत कैसी थी इसके बारे में भी कुछ नहीं बताया गया है. यानी जीभ निकली हुई थी, या फिर नहीं? मौत के बाद आंखें खुली थीं या नहीं? बॉडी को किस पोजिशन में फांसी से नीचे उतारा गया?

ये तमाम तरह की जानकारियां अभी तक रिपोर्ट में नहीं दी गई हैं. इस बारे में नाम उजागर न करने की शर्त रखते हुए बिहार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन जानकारियों को देना बेहद अहम होता है.
इसके अलावा अधिकारी ने ये भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ये बताना भी जरूरी होता है कि, शरीर के इंटर्नल हिस्से में किसी तरह की असामान्यता थी या नहीं? जिसके कारण मौत हुई है उसके कोई निशान बॉडी पर दिखे थे या नहीं? फांसी पर झूलने के बाद बॉडी में जिस तरह के बदलाव होते हैं, यानी चेहरा पीला पड़ जाना, शरीर का रंग बदलना, और तो और कई बार शरीर पर स्पॉट भी आ जाते हैं. मुंह से झाग बाहर आ जाता है.
गर्दन में खिंचाव सा हो जाता है, जिसके कारण वो लंबी हो जाती है. इतना ही नहीं जिस चीज से फांसी लगाते हैं, उसके निशान गर्दन पर दिखाई देने लगते हैं. इन सभी जरूरी जानकारियों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के जरिए बताना आवश्यक होता है, जो सुशांत के रिपोर्ट में नहीं दर्ज है.



Comment here