Breaking NewsMAHARASHTRA

मुंबई पुलिस बिहार की पुलिस टीम को टांगकर ले गई, मीडिया से बात करने से रोका.. कै’दी वाहन से ले गए

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मामले में रिया चक्रवर्ती पर लगे आ’रोपों की जांच के लिए गई बिहार पुलिस की टीम के साथ अ’जीबोगरीब वाकया हुआ है। मुंबई में जांच कर रही बिहार पुलिस की टीम को महाराष्ट्र पुलिस से सहयोग नहीं कर रही है। यह बात बिहार के डिप्टी सीएम पहले ही कह चुके हैं लेकिन अब बिहार पुलिस को मुंबई पुलिस से टांग कर अपने साथ ले गई है।

दरअसल मुंबई में सुशांत केस की जांच को तेजी से आगे बढ़ा रही बिहार पुलिस की स्पेशल टीम के पीछे देश भर की मीडिया लगी हुई है। बिहार की टीम जहां भी जा रही है वहां मीडिया का जमावड़ा लग रहा है और यही बात मुंबई पुलिस को नागवार गुजर रही है। मुंबई पुलिस ने अरसे से जिस केस में कोई सफलता हासिल नहीं कि मामले को लीपापोती के मोड में लेकर चले गए अब उसी केस में हर दिन बिहार पुलिस नए खुलासे कर रही है। बिहार पुलिस की इस सफलता से तिलमिलाई मुंबई पुलिस ने अब बिहार पुलिस के अधिकारियों को मीडिया से बात करने से रोक डाला है।

मुंबई में बिहार पुलिस के साथ महाराष्ट्र पुलिस ने जो हरकत की है वह बेहद श’र्मनाक है। तस्वीरें बयां कर रही है कि किस तरह बिहार पुलिस के अधिकारियों के कमर में हाथ लगाकर मुंबई पुलिस अपने साथ ले गई। मुंबई पुलिस ने इनको किसी गाड़ी में बिठाना भी मुनासिब नहीं समझा बल्कि कैदी वाहन में बिठाकर अपने साथ ले गए। हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि आगे मुंबई पुलिस ने बिहार के अधिकारियों के साथ क्या कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.